सुखराम भुंकर: UPSC की घोषणा से पहले इनके चेहरे की मुस्कान ने कैसे बता दिया था रिजल्ट? देखें वायरल VIDEO
Sukh Ram Bhunkar UPSC CSE 2024 Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल 2025 को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में कुल 1,009 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित किया गया है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाएं शामिल हैं।
यूपीएससी के सफल अभ्यर्थियों में राजस्थान के बाड़मेर से तीन युवाओं ने बाजी मारी है। सुखराम भुंकर ने ऑल इंडिया लेवल पर 448, तन्मय मेघवाल ने 832 और लोकेश कुमार ने 954 रैंक हासिल की है। सुखराम भुंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो यूपीएससी रिजल्ट घोषित होने से पहले का है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुखराम भुंकर कह रहे हैं कि 'मैं हूं आपके सामने सुखराम और रिजल्ट अभी आने वाला है आईएएस फाइनल का। चेहरे पर मुस्कार है शायद कुछ बता रही है।'
Who is Sukh Ram Bhunkar Barmer Rajasthan: कौन हैं सुखराम भुंकर?
बता दें कि सुखराम भुंकर राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित बाड़मेर जिले के गांव भियाड़ के रहने वाले हैं। सुखराम भुंकर के पिता का नाम उगराराम हैं। इनके बारे में सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि पिछली बार भी इन्होंने यूपीएससी पास की थी, मगर ओबीसी प्रमाण पत्र में तकनीकी खामी के चलते ये आईपीएस बनते-बनते रह गए थे।
यूपीएससी सीएसई 2024 के टॉपर
SHAKTI DUBEY AIR 1
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली शक्ति दुबे ने इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में स्नातक किया है और राजनीतिक विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था।
HARSHITA GOYAL AIR 2
हरियाणा के हिसार की रहने वाली हर्षिता वर्तमान में गुजरात में रह रही है। एमएस यूनिवर्सिटी, बड़ौदा से बी.कॉम स्नातक हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने भी राजनीतिक विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था।

DONGRE ARCHIT PARAG AIR 3
महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले अर्चित पाराग वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक की। यूपीएससी सीएसई 2024 में अर्चित पाराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दर्शनशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था।
शीर्ष 10 रैंक धारकों की सूची
- शक्ति दुबे
- हर्षिता गोयल
- डोंगरे अर्चित पाराग
- शाह मारगी चिराग
- आकाश गर्ग
- कोमल पुनिया
- आयुषी बंसल
- राज कृष्ण झा
- आदित्य विक्रम अग्रवाल
- मयंक त्रिपाठी
चयनित उम्मीदवारों का वर्गवार विवरण
- सामान्य वर्ग: 335
- EWS: 109
- अनुसूचित जाति (SC): 160
- अनुसूचित जनजाति (ST): 87
सेवावार रिक्तियों का विवरण
- IAS: 180 पद
- IFS: 55 पद
- IPS: 147 पद
- केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'A': 605 पद
- केंद्रीय सेवाएं ग्रुप 'B': 142 पद
उम्मीदवार अपने परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। विस्तृत परिणाम पीडीएफ में उपलब्ध है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Shakti Dubey UPSC Topper: कौन हैं टॉपर शक्ति दुबे, साल 2018 से कर रही थीं यूपीएससी की तैयारी
यह भी पढ़ें- Archit Parag UPSC Topper: पुणे के अर्चित पराग ने हासिल की AIR-3, अफसर बनने के लिए छोड़ी लाखों की नौकरी
यह भी पढ़ें- UPSC CSE 2024 Result: यूपीएससी रिजल्ट की PDF ऐसे करें डाउनलोड, यहां जानें पूरा प्रोसेस
यह भी पढ़ें- Harshita Goyal AIR-2: हरियाणा में जन्मीं, गुजरात में पली-बढ़ीं CA हर्षिता गोयल बन गईं यूपीएससी टॉपर












Click it and Unblock the Notifications