Friends Success Story: 3 IPS दोस्त फिर से UPSC क्रैक करके एक साथ बने IAS, तीनों टॉप-5 में आए
Friends UPSC Success Story Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) की तैयारी करने वालों में दोस्तों की हजारों जोड़ियां मिल जाएंगी, मगर एक साथ कामयाब होने की मिसाल चंद दोस्त ही बन पाते हैं। इसका एक उदाहरण यूपीएससी 2023 टॉपर आदित्य श्रीवास्तव, पीके सिद्धार्थ रामकुमार और रूहानी की दोस्ती है।
आदित्य श्रीवास्तव, पीके सिद्धार्थ रामकुमार और रूहानी की दोस्ती कई मायने में खास है। ये यूपीएससी क्रैक करने के बाद दोस्त बने। हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की ट्रेनिंग के दौरान दुबारा यूपीएससी क्रैक करके अगली बार साल 2023 में एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर (IAS) बन गए।
यह भी पढ़ें- Puja Khedkar को 5 दिन का वक्त और मिल जाता तो क्या UPSC से बचा लेती IAS की नौकरी?

Friendship Day 2024 के मौके जानिए यूपीएससी 2023 में टॉप 5 में जगह बनाने वाले तीन दोस्तों की कामयाबी की पूरी कहानी।
यह भी पढ़ें- Puja Khedkar को IAS से हटाते वक्त UPSC ने क्या-क्या लिखा, कौन से नियम से छीन ली नौकरी?

आदित्य श्रीवास्तव ने AIR-1, पीके सिद्धार्थ रामकुमार ने AIR-4 और रूहानी ने IAR-5 हासिल कर SVPNPA का नाम रोशन किया था। SVPNPA में संभवतया ऐसा पहली बार हुआ था कि यहां ट्रेनिंग ले रहे तीन दोस्त यूपीएससी टॉपर बने।

आईएएस आदित्य श्रीवास्तव कौन हैं? (Who is IAS Aditya Shrivastava)
- नाम-आदित्य श्रीवास्तव
- जन्मदिन-29 जनवरी 1998
- जन्मस्थान- रांची, झारखंड
- माता-आभा श्रीवास्तव, हाउस वाइफ
- पिता-अजय श्रीवास्तव, CAG लखनऊ में आडिट ऑफिसर
- बहन-प्रियांशी श्रीवास्तव
- 10वीं कक्षा-सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ (97.8 प्रतिशत)
- 12वीं कक्षा-सिटी मोंटेसरी स्कूल लखनऊ (97.5 प्रतिशत)
- उच्च शिक्षा-बीटेक-एमटेक IIT कानपुर
- पहला जॉब-बंगलुरु की MNC में डेढ़ साल काम
- यूपीएससी 2023-रैंक 1
- यूपीएससी 2022-रैंक 226
- यूपीएससी अटेम्प्ट-3

आईएएस पीके सिद्धार्थ रामकुमार कौन हैं? (Who is IAS PK Siddharth Ramkumar)
- नाम-पीके सिद्धार्थ रामकुमार
- जन्मदिन-2000
- जन्मस्थान- कोच्चि, केरल
- माता-राठी, हाउस वाइफ
- पिता-रामकुमार, सेवानिवृत्त स्कूल प्रिंसिपल
- भाई-आदर्श कुमार, उच्च न्यायालय में एडवोकेट
- स्कूल शिक्षा-वदुथला के चिन्मय विद्यालय, केरल
- शिक्षा-तिरुवनंतपुरम स्थित केरल विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में स्नातक
- पहला जॉब-भारतीय दूरसंचार सेवा
- यूपीएससी 2023-रैंक 4
- यूपीएससी 2022-रैंक 121
- यूपीएससी 2021-रैंक 181
- यूपीएससी 2019-प्री पास नहीं
- यूपीएससी अटेम्प्ट-4

आईएएस रूहानी कौन हैं? (Who is IAS Ruhani)
- नाम-रूहानी
- जन्मदिन-1996
- जन्मस्थान- गुरूग्राम, हरियाणा
- माता-नीलम रानी, व्याख्याता
- पिता-सुरेश सेठ, व्याख्याता
- भाइ-रिसर्च इंजीनियर
- उच्च शिक्षा-सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, इग्नू से स्नातकोत्तर
- स्कूल शिक्षा-निजी स्कूल गुरूग्राम
- पहला जॉब-भारतीय आर्थिक सेवा अधिकारी
- यूपीएससी 2023-रैंक 5
- यूपीएससी 2022-रैंक 159
- यूपीएससी अटेम्प्ट-6












Click it and Unblock the Notifications