Puja Khedkar को 5 दिन का वक्त और मिल जाता तो क्या UPSC से बचा लेती IAS की नौकरी?
Puja Khedkar IAS full story in Hindi: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की VIP हसरतें आखिर में उसकी नौकरी ही ले बैठी हैं। यूपीएससी ने 31 जुलाई 2024 को पूजा खेडकर की अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी है। पूजा ने पांच दिन और मांगे थे। सवाल उठता है कि क्या उसे अतिरिक्त वक्त मिलता तो वो अपनी नौकरी बचा पाती?
फर्जी पहचान बताकर सिविल सेवा परीक्षा नियमों में निर्धारित सीमा से अधिक बार देने का प्रयास करने के लिए 18 जुलाई 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पूजा खेडकर को नोटिस का 25 जुलाई 2024 तक जवाब देना था।

पूजा खेडकर ने 4 अगस्त 2024 तक का अतिरिक्त वक्त मांगा ताकि वह अपने नोटिस के जवाब में आवश्यक दस्तावेज जुटा सकें। यूपीएससी ने न्याय का सिद्धांत अपनाते हुए पूजा को 30 जुलाई तक का वक्त दिया। मतलब पांच दिन और अतिरिक्त वक्त नहीं मिला।
यूपीएससी ने नोटिस का जवाब देने के लिए 30 जुलाई 2024 की अपराह्न 3:30 बजे की समय सीमा तय की थी। पूजा को यह भी स्पष्ट रूप से बता दिया गया था कि यह उसके जवाब का अंतिम अवसर है। इसे आगे बढ़ाया नहीं जाएगा।

पूजा खेडकर को यह भी स्पष्ट कर दिया था कि निर्धारित समय सीमा तक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में यूपीएससी उनसे कोई और संदर्भ लिए बिना ही आगे की कार्रवाई करेगा। निर्धारित समय तक जवाब नहीं मिलने पर यूपीएससी ने 31 जुलाई 2024 को अनंतिम उम्मीदवारी रद्द कर दी।
पूजा खेडकर महाराष्ट्र कैडर में 2023 की आईएएस
पूजा खेडकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2023 बैच की अधिकारी है। महाराष्ट्र कैडर में जून 2024 से पूजा खेडकर को पुणे कलेक्टर आईएएस सुहास दिवासे के अंडर में ट्रेनी एडीएम पद पर लगाया था। ज्वाइन करते ही पूजा लाला बत्ती लगी ऑडी कार, कैबिन व स्टाफ की डिमांड करने लगी थी।

पूजा खेडकर ने पुणे डीएम के कैबिन पर जमाया कब्जा
पूजा खेडकर की डिमांड कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी। हद तो तब हुई जब पुणे डीएम सुहासे दिवासे किसी काम से बाहर थे तो पूजा खेडकर ने उनके कैबिन पर कब्जा जमा लिया। उनका नाम हटाकर अपनी नेम प्लेट लगा दी। इस पर पुणे कलेक्टर ने मुख्य सचिव को शिकायत की।
8 जुलाई को पूजा का पुणे से ट्रांसफर
मुख्य सचिव ने बीच ट्रेनिंग ही 8 जुलाई 2024 को पूजा खेडकर का पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया। इस ट्रांसफर के साथ ही पूजा खेडकर देशभर की सुर्खियों में आ गई थी और उसके नित नए खुलासे होने लगे। संपत्ति, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, माता-पिता नाम बदलने समेत कई आरोप लगे।

11 जुलाई को केंद्र ने पूजा खेडकर पर बैठाई जांच
मामला केंद्र तक पहुंच गया था। पीएमओ ने 11 जुलाई को पूजा खेडकर केस की जांच के लिए सिंगल मेंबर कमेटी का गठन किया है। जांच एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के अफसर से करवाई। जांच में खेडकर की उम्मीदवारी के दावों और अन्य डिटेल को वेरिफाई किया गया। समिति ने दो हफ्तों में रिपोर्ट दी।
16 जुलाई को पूजा खेडकर की ट्रेनिंग पर रोक
पूजा खेडकर ने पुणे से वाशिम जाकर ज्वाइन भी कर लिया था। 15 से 19 जुलाई को अकोला में आदिवासी विकास परियोजना में ट्रेनी आईएएस के रूप में शामिल होने वाली थी, मगर 16 जुलाई को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नितिन गडरे के आदेश पर पूजा खेडकर की ट्रेनिंग ही बीच में रोक दी गई और उसे 23 जुलाई तक मसूरी स्थित LBSNAA में रिपोर्ट करने को कहा गया।

पूजा खेडकर ने क्या गड़बड़ी की?
-पूजा खेडकर ने ज्यादा बार यूपीएससी परीक्षा देने के लिए नाम और उम्र में बदलाव किया।
-सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में पूजा की तरफ से लगाए आवेदनों में पूजा के अलग-अलग नाम हैं।
-2020 के आवेदन में पूजा ने अपना नाम 'खेडकर पूजा दिलीपराव' लिखा। उम्र 30 साल बताई।
-2023 के आवेदन में पूजा ने अपना नाम 'पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर' और उम्र 31 साल लिखी।
-UPSC में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 32 साल की उम्र तक 6 बार परीक्षा देने की अनुमति होती है।
-OBC कैटेगरी का अभ्यर्थी 35 साल तक 9 बार परीक्षा दे सकता है।
-पूजा खेडकर ने कुल 11 बार सिविल सर्विसेस की परीक्षा दी हैं। फर्जी विकलांगता प्रमाण पत्र लगाए।
पूजा खेडकर जीवन परिचय
- पूजा खेडकर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की पाथर्डी तहसील की रहने वाली है।
- पूजा खेडकर का जन्म 16 जनवरी 1990 को हुआ।
- पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर भी पूर्व आईएएस रहे हैं।
- दिलीप खेडकर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) के डायरेक्टर पद से रिटायर हुए थे।
- पूजा खेडकर की मां मनोरमा भलगांव की सरपंच हैं।
- वर्तमान में पूजा खेडकर प्लॉट नंबर 53, देहु आलंदी रोड पिंपरी चिंचवड़ पुणे महाराष्ट्र के पते पर रहती हैं।
- पूजा खेडकर ने यूपीएससी परीक्षा 2022 में AIR-821 हासिल की थी।
- पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर (Puja Manorama Dilip Khedkar) ने OBC और PwBD-5 कोटे से कुल 914 अंक (लिखित परीक्षा में 743 और इंटरव्यू में 171 अंक) हासिल किए थे।












Click it and Unblock the Notifications