INDvAUS 2ND ODI: क्या स्लो रनिंग की वजह से कप्तान कोहली ने ले ली रहाणे की 'कुर्बानी'?
नई दिल्लीः भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकत्ता में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे मैच में अजिंक्य रहाणे ने कप्तान विराट कोहली के लिए अपने विकेट की कुर्बानी दे दी। ओपनिंग करने आए राहणे शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन भारतीय पारी के 23.3 ओवर में वो रन आउट हो गए।

राहणे ने 23 वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाया। अगली गेंद पर राहणे ने शानदार शॉट खेला और गेंद बॉउंडी पर गई। राहणे पहला रन लेने के लिए आराम से गए लेकिन विराट ने दूसरा रन लेना चाहते थे और वो दौड़ पड़े। नतीजा राहणे का विकट थे।
आपको बता दें कि अक्सर अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर करने की वजह उनके स्ट्राइक रोटेट करने में कमी को बताया जाता है। टीम इंडिया में चौथे नंबर की खाली जगह को भरने के लिए भी उन्हें एक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन की गैर मौजूदगी में वो ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बेहद शानदार टच में दिख रहे रहाणे ने 66 गेंदों में खेली 55 रनों की पारी में 7 चौके जड़े और बाकी के रन सिंगल्स और डबल्स में बनाए थे। सोशल मीडिया पर अजिंक्य के रन आउट होने पर चर्चाएं तेज हो गई कि आखिर मना करने के बाद कोहली को दूसरे रन के लिए नहीं जाना चाहिए था।
राहणे के आउट होने पर कई लोगों ने सवाल भी उठाने शुरू कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications