Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Affordable International Trips: 50 हजार रुपये में फॉरेन ट्रिप, कौन-से देश हैं सबसे किफायती?

Affordable International Trips: विदेश घूमने का सपना लगभग हर किसी का होता है, लेकिन बजट देखकर कई लोग अपना प्लान टाल देते हैं। सच यह है कि भारत के पास ऐसे कई देश हैं जहां आप उतने ही पैसे में विदेश यात्रा का मजा ले सकते हैं, जितने में देश के भीतर किसी बड़े शहर की ट्रिप होती है। इन जगहों की खास बात यह है कि यहां तक पहुंचना आसान है। फ्लाइट टिकट महंगे नहीं होते, रोज़ाना का खर्च कम आता है और रहने-खाने के भी किफायती विकल्प मिल जाते हैं।

यही कारण है कि नेपाल की शांत पहाड़ियां, भूटान का सुकून, थाईलैंड का समुद्री रोमांच, श्रीलंका के चाय बागान, वियतनाम की पुरानी गलियां, मलेशिया के आधुनिक शहर और लाओस का प्राकृतिक माहौल भारतीय यात्रियों के लिए शानदार और सस्ती छुट्टी का नया विकल्प बन गए हैं। कम समय में ज्यादा मजा लेने का ट्रेंड बढ़ रहा है और ऐसे में ये नजदीकी देश कम बजट में बेहतरीन विदेशी अनुभव देते हैं।

Affordable International Trips

नेपाल

भारत के सबसे नजदीक बसे नेपाल में बिना वीजा प्रवेश मिल जाने से खर्च और भी कम हो जाता है। काठमांडू के पुराने मंदिर, भीड़भाड़ वाले बाजार और पोखरा की झीलों का सुकून कम पैसे में मिल जाता है। यहां रहने और खाने का खर्च काफी कम है, इसलिए बजट ट्रिप आराम से बन जाती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की जहरीली हवा से दूर ये हैं बेस्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन, पॉल्यूशन का नहीं है नामोनिशान, 50 से भी कम है AQI

थाईलैंड

थाईलैंड भारतीय यात्रियों के बीच लगातार लोकप्रिय है। बैंकॉक का रंगीन माहौल, फुकेत के शांत समुद्र तट और सस्ता स्ट्रीट फूड इसे और भी अच्छा विकल्प बनाते हैं। यहां अक्सर कम दाम में फ्लाइट टिकट मिल जाते हैं और वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा भी पैसे बचाती है। समझदारी से होटल चुनें तो पूरी यात्रा 50,000 रुपये के अंदर हो जाती है।

भूटान

भूटान में कदम रखते ही शांति का अलग ही अहसास होता है। यहां ऊंचे पहाड़, रंगीन मठ और शांत घाटियां देखने को मिलती हैं। भारतीय नागरिक बिना वीजा यहां जा सकते हैं। अगर आप लोकल बसों से सफर करें और गेस्टहाउस में रुकें, तो यह ट्रिप कम पैसे में पूरा हो जाता है।

लाओस

लाओस भी बजट यात्रियों की पसंद बन रहा है। यहां नदी, झरने, जंगल और पुराने मंदिर काफी आकर्षित करते हैं। यहां का रोजाना का खर्च बहुत कम है, इसलिए 50,000 रुपये के अंदर घूमना मुश्किल नहीं होता। शांत माहौल चाहने वालों के लिए यह सबसे अच्छी जगह है।

श्रीलंका

भारत के पास बसे श्रीलंका में समुद्र तट, चाय बागान, किले और स्थानीय बाजार सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है। यहां रहने, खाने और घूमने का खर्च काफी कम है। अगर टिकट समय से पहले बुक करें तो 5 से 7 दिन की यात्रा भी 50,000 रुपये से नीचे पूरी हो जाती है।

वियतनाम

वियतनाम में हनोई की गलियां, हालोंग खाड़ी की नाव यात्रा और सस्ता स्ट्रीट फूड यात्रियों को खूब पसंद आ रहा है। यहां रहने से लेकर शहरों के बीच सफर तक सब कुछ कम दाम में हो जाता है। यह जगह उन लोगों के लिए perfect है जो कुछ नया अनुभव करना चाहते हैं।

मलेशिया

मलेशिया में कुआलालंपुर की ऊंची इमारतें, पेनांग की कलात्मक गलियां और लंगकावी के शांत समुद्र तट देखने लायक हैं। यहां सार्वजनिक ट्रेनें, सस्ते होस्टल और किफायती फ्लाइटें यात्रा को आरामदायक और बजट-फ्रेंडली बनाती हैं। युवाओं और परिवारों-दोनों के लिए यह बढ़िया विकल्प है।

ये भी पढ़ें: SpiceJet सदियों से पहले लेकर आया बड़ा तोहफा, देश-विदेश की ट्रिप होगी अब और आसान, हर रोज 250 से ज्यादा उड़ानें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+