छुट्टियों में लें फॉरेन ट्रिप का मजा वो भी बजट में! कम पैसों में शानदार विदेश यात्रा के लिए 7 बेस्ट डेस्टिनेशन
Budget-Friendly Foreign Destinations: छुट्टियां हर किसी के जीवन में बहुत खास होती हैं। ये वो समय होता है जब हम अपने रोजमर्रा के कामों से दूर होकर नई जगहों को देखने, नई संस्कृतियों को समझने और खुद को तरोताजा महसूस करने का मौका पाते हैं। बहुत लोग विदेश घूमने का सपना देखते हैं, लेकिन कई बार महंगे खर्चों की वजह से ये सपना पूरा नहीं हो पाता। पर सच कहें तो विदेश यात्रा महंगी जरूर हो सकती है, लेकिन अगर सही जगह चुनें तो कम पैसे में भी विदेश की सैर की जा सकती है।
आज हम आपको ऐसी सात विदेशी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपनी छुट्टियां आराम से, खुशी-खुशी और कम खर्च में बिता सकते हैं। ये देश न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि यहां का जीवन खर्चा भी बहुत कम है। आप वहां घूम-फिर कर नई चीजें देख सकते हैं, वहां की स्थानीय संस्कृति का अनुभव कर सकते हैं और स्वादिष्ट खाने का आनंद भी ले सकते हैं।

इन जगहों पर आपको सस्ती फ्लाइट्स, बजट होटल और सस्ते खाने-पीने के विकल्प मिलेंगे, जिससे आपकी यात्रा और भी आसान और सुखद हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं उन सात विदेशी जगहों के बारे में, जहां आप अपने बजट को ज्यादा बोझ बनाए बिना शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बिना यात्रा बीमा नहीं मिलेगी इन देशों में एंट्री! ट्रेवल इंश्योरेंस क्यों बनता जा रहा है जरूरी, कब आता है काम?
नेपाल
भारत के सबसे करीब और सबसे सस्ते देशों में से एक है नेपाल। यहां बिना वीजा के आप घूम सकते हैं। काठमांडू, पोखरा और नागरकोट जैसी खूबसूरत जगहें देखने लायक हैं। खाने-पीने और होटल का खर्च भी बहुत कम होता है।अनुमानित खर्च: ₹28,000 - ₹35,000 (3N, 4D)
(यात्रा, होटल, खाना और घूमना शामिल)
थाईलैंड
थाईलैंड खासकर युवओं के बीच बहुत पॉपुलर है। यहां बैंकॉक, पटाया और फुकेट जैसी जगहें खूबसूरत हैं। सस्ती फ्लाइट्स और बजट होटल्स की वजह से यह देश कम खर्च में घूमने के लिए बेहतरीन है।
अनुमानित खर्च: ₹40,000 - ₹50,000 (4D, 3N)
(बजट फ्लाइट्स, होस्टल/होटल, खाना और घूमने का खर्च)
श्रीलंका
श्रीलंका में आपको पहाड़, समुद्र और इतिहास - सबकुछ एक साथ मिलेगा। कोलंबो, गॉल और एला जैसे शहर बहुत खूबसूरत हैं। भारत से यहां जाना भी आसान और सस्ता है।
अनुमानित खर्च: ₹38,000 - ₹45,000 (4D, 3N)
(फ्लाइट, होटल, खाना और ट्रैवल खर्च सहित)
इंडोनेशिया
बाली एक ऐसी जगह है जो कम पैसे में विदेशी टूरिस्ट्स को बहुत कुछ देती है। यहां के बीच, मंदिर और बाजार सस्ते भी हैं और खूबसूरत भी। हनीमून कपल्स के लिए भी यह जगह खास मानी जाती है।
अनुमानित खर्च: ₹45,000 - ₹55,000 (4D, 3N)
(फ्लाइट टिकट, बजट होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और एंट्री फीस)
वियतनाम
वियतनाम एक ऐसा देश है जहां आप बहुत कम पैसे में शानदार ट्रैवल का मजा ले सकते हैं। हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और हालोंग बे जैसी जगहें देखने लायक हैं। खाना-पीना भी बहुत सस्ता है।
अनुमानित खर्च: ₹40,000 - ₹48,000 (4D, 3N)
(सस्ती फ्लाइट, होमस्टे/होटल, लोकल फूड और घूमने का खर्च)
मलेशिया
कुआलालंपुर और पेनांग जैसे शहर मॉडर्न भी हैं और बजट-फ्रेंडली भी। यहां की लोकल ट्रांसपोर्ट और स्ट्रीट फूड बहुत ही सस्ते हैं। मलेशिया का ट्रैवल वीजा भी आसानी से मिल जाता है।
अनुमानित खर्च: ₹42,000 - ₹50,000 (4D, 3N)
(फ्लाइट, होटल, खाना और लोकल घूमने का खर्च)
कंबोडिया
अगर आपको ऐतिहासिक जगहों में रुचि है तो कंबोडिया जरूर जाएं। यहां का अंकोरवाट मंदिर पूरी दुनिया में फेमस है। रहने, घूमने और खाने का खर्च बहुत ही कम होता है।
अनुमानित खर्च: ₹38,000 - ₹45,000 (4D, 3N)
(फ्लाइट्स, बजट होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और खाने का खर्च)
नोट: यहां खर्च एक व्यक्ति के हिसाब से 4 दिन और 3 रात के लिए अनुमानित दिया गया है, अगर आप किफायती ट्रेवल और स्टे ऑप्शन चुनते हैं। आपके सिलेक्शन के हिसाब से कीमत कम ज्यादा हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Travel Destination: 2025 में लें नए लोकेशन का मजा, इस साल इन डेस्टिनेशन को अपनी ट्रेवल लिस्ट में करें शामिल












Click it and Unblock the Notifications