मुन्ना भाई रिटर्न

प्रोफेसर: मुन्ना, गांधी जयंती के बारे में तुम क्या जानते हो?
मुन्ना भाई: गांधी बहुत जबरदस्त आदमी था, उसने अपुन के देश को आजादी दिलाई मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं, पर मा कसम, अपुन को ये नहीं मालूम कि ये जयंती कौन है।
सर्किट: भाई, बापू ने बोला था कि कभी झूठ नहीं बोलना मंगता है। अपुन आज से कभी झूठ नहीं बोलेगा भाई।
मुन्ना भाई: ए सर्किट, वो सुनीता का बाप आया है, तेरेको ढूंढ़ रैला है।
सर्किट: भाई उसको बोलो अपुन गांव गया है, खेती करने को।
मुन्ना भाई: पन अभी तुम बोला था कि झूठ नहीं बोलेगा।
सर्किट: भाई इसमें अपुन कहां झूठ बोल रहा है, झूठ तो तुम बोलेगा न।
मामू: भाई अपने को चार महीने में तमिल सीखना पड़ेगा। कुछ उपाए बताओ।
मुन्ना भाई: तमिल भाषा क्यों, कन्नड़ क्यों नहीं, और ये चार महीने का क्या चक्कर है मामू?
मामू: मैने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, वो चार महीने में बोलने लगेगा न इसलिए।














Click it and Unblock the Notifications