चुटकुले भारतेंदु रचनावली से
उनमें उनके चार पाँच मित्रों ने पूछा कि मियाँ साहब आप बुद्धिमान हो के ऐसी बात मुँह से निकालते हैं, भला आपके जीते आपकी जोरू रांड होगी।
मियाँ साहब ने उत्तर दिया-"भाई बात तो सच है,खुदा ने हमें भी अकिल दी है,मैं भी समझता हूँ कि मेरे जीते मेरी जोरू कैसे राँड होगी। पर नौकर पुराना है, झूठ कभी न बोलेगा।
इस चुटकुले को भी पढ़ें: संता और बंता की सूझबूझ
दो कुमारियों को एक जादूगरनी ने खूब ठगा।
उनसे कहा कि हम एक रुपये में तुम दोनों को तुम्हारे पति का मुख दिखा देंगे और रुपया लेकर उन दोनों को एक आईना दिखा दिया।
बिचारियों ने पूछा, "यह क्या?"
तो बह डोकरी बोली-"बलैया ल्यौ जब ब्याह होगा तो यही मुंह दूल्हे का हो जायेगा।"
कुछ और जोक्सः मुन्नाभाई यमलोक में
एक नामुराद आशिक से किसी ने पूछा,"कहो जी, तुम्हारी माशूक तुम्हें क्यौ नहीं मिली?"
बेचारा उदास होके बोला, "यार कुछ न पूछो। मैंने इतनी खुशामद की कि उसने अपने को सचमुच की परी समझ लिया और हम आदमियों से बोलने में भी परहेज किया।"
[ ये सभी जोक्स अपने मित्र को ई-मेल करें ]













Click it and Unblock the Notifications