UGC ने ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराने का जारी किया पब्लिक नोटिस? PIB ने बताई इस दावे की सच्चाई
नई दिल्ली, दिसंबर 13। कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल स्कूल-कॉलेज की लगभग सभी परीक्षाएं या तो रद्द हुई थीं या फिर ऑनलाइन मोड में हुई थी। इस साल भी कोरोना का असर होने की वजह से परीक्षाओं के आयोजन पर सस्पेंस बरकरार है कि परीक्षा ऑनलाइन होंगी या फिर ऑफलाइन। ऐसे में एक पब्लिक नोटिस सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं अब ऑफलाइन मोड में होंगी और ये नोटिस यूजीसी का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस नोटिस से छात्र भ्रमित हो रहे हैं कि आखिर ये सही है या झूठ?

PIB ने बताई वायरल नोटिस की सच्चाई
हम आपको बताते हैं कि क्या वाकई यूजीसी ने ऐसा कोई पब्लिक नोटिस जारी किया है। PIB फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल पब्लिक नोटिस की जांच पड़ताल की तो पता चला ये दावा एकदम फर्जी है। PIB ने ट्विटर ने के जरिए ये बताया है कि UGC के संबंध में जो पब्लिक नोटिस वायरल हो रहा है, वो एकदम फर्जी है। फर्जी नोटिस के अनुसार, सभी विश्वविद्यालय आगामी सेमेस्टर परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित करेंगे। यूजीसी ने ऐसा कोई नोटिस नहीं जारी किया है।
यूजीसी की किसी भी अपडेट के लिए देखें आधिकारिक वेबसाइट
PIB ने इस नोटिस की सच्चाई बताते हुए कहा है, "विश्वविद्यालयों में ऑफ़लाइन परीक्षाओं के संबंध में एक सार्वजनिक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नोटिस को यूजीसी के द्वारा जारी किए जाने का दावा किया गया है। यह सार्वजनिक नोटिस फर्जी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है।" पीआईबी ने आगे कहा है कि यूजीसी ने अभी एग्जाम फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो ऐसी फर्जी पोस्ट पर यकीन ना करें। अगर यूजीसी कोई नोटिस जारी करेगा तो उसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अपडेट चेक करते रहें।

Fact Check
दावा
viral post is false
नतीजा
viral post is false












Click it and Unblock the Notifications