Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना काल में 10वीं और 12वीं पास करने वाले छात्रों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? जानिए इस दावे की सच्चाई

नई दिल्ली, अगस्त 10। कोरोना काल में सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं कई गलत जानकारियां लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इन भ्रामक जानकारियों से लोगों को बहुत नुकसान भी हुआ है। इन दिनों इसी तरह की एक अफवाह सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है, जिसने लोगों को काफी परेशान किया हुआ है और खासकर उन छात्रों को, जिन्होंने हाल ही में बोर्ड के नतीजे फेस किए हैं। ऐसे छात्रों को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस साल 10वीं और 12वीं में प्रमोट होने वाले विद्यार्थियों के मार्क्स सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं होंगे। इस दावे का सीधा अर्थ है कि जिन छात्रों ने इस साल 10वीं और 12वीं पास की है वो सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे।

Recommended Video

    Fact Check: Corona में पास 10वीं-12वीं के छात्रों को नहीं मिलेगी Govt Job ? | वनइंडिया हिंदी
    Govt jobs

    सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है

    PIB ने इस दावे की पड़ताल की तो पता चला कि ये बिल्कुल गलत जानकारी है। PIB ने ट्वीट करके भी ये बताया है कि ये दावा बिल्कुल फर्जी है। केंद्र सरकार के द्वारा ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है, कृपया करके ऐसी फर्जी तस्वीरों और खबर को साझा ना करें।

    आपको बता दें कि कोरोना काल में CBSE समेत कई राज्य में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगति या फिर रद्द कर दिया गया था। इसके बाद वैकल्पिक तरीके से रिजल्ट तैयार किए गए और पिछले दिनों वो नतीजे जारी किए गए हैं। 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए अब कॉलेजों में दाखिला लेने का इंतजार खत्म हो गया है।

    Fact Check

    दावा

    claim false

    नतीजा

    claim false

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+