Fact Check: क्या साल में एक बार मंदिर के सामने सब्जियां बेचती हैं इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन?
नई दिल्ली: लोगों तक खबरें पहुंचाने का सबसे बेहतरीन जरिया सोशल मीडिया है, लेकिन कई लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं। जिस वजह से जब भी कोई रोचक चीज उनके सामने आती है, तो वो इस मुश्किल में फंस जाते हैं कि उस पर भरोसा करें या नहीं। अब इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति से जुड़ी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे सच मान रहे, तो कुछ झूठ।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटो वायरल हो रही है, जो मंदिर के बाहर सब्जियां बेच रही है। बताया जा रहा है कि ये महिला कोई और नहीं बल्कि इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति हैं। एक IRS अधिकारी ने भी इस पोस्ट को शेयर कर दिया, जिससे उस दावे को और बल मिला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हर साल एक बार इंफोसिस के संस्थापक की पत्नी सुधा मूर्ति मंदिर के सामने सब्जियां बेचती हैं, ताकी उनमें अहंकार ना आ पाए। उन्होंने आगे लिखा कि कैसे किसी के लिए पैसा उनके सिद्धांत को नहीं बदल सकता। लोग इस तरह की कई अन्य पोस्ट को तेजी से शेयर कर रहे हैं।
Fact Check: क्या कॉर्पोरेट मंत्रालय छात्रों को दे रहा एक लाख की स्कॉलरशिप?
वहीं सुधा मूर्ति ने इस पोस्ट को झूठा बताते हुए नाराजगी जताई है। सुधा मूर्ति के मुताबिक सिर्फ पब्लिसिटी के लिए लोग ये पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में स्थित राघवेंद्र मठ में तीन दिन का अनुष्ठान होता है। ये अनुष्ठान उनके बहुत करीब है। वो चाहती थीं कि उमसें अच्छी सब्जियां जाएं, इसलिए वो सब्जियां छांटने बैठ गईं। इसी फोटो को लोग अब गलत दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों को सुनकर दुख होता है।

Fact Check
दावा
साल में एक बार सब्जी बेचती हैं सुधा मूर्ति
नतीजा
वायरल फोटो में वो सब्जियां छांटने बैठी हैं












Click it and Unblock the Notifications