IPL 2026 Eliminator: करो या मरो की जंग में कौन मारेगा बाजी? SRH के सामने RR की चुनौती, हारने वाली टीम बाहर

IPL 2026, Eliminator: आईपीएल (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट का नॉकआउट मुकाबला यानी एलिमिनेटर बुधवार यानी 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लानपुर में खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

करो या मरो का मुकाबला (IPL 2026, Eliminator)

यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी। जहां उसका सामना क्वालीफायर-1 (RCB vs GT) की हारने वाली टीम से होगा। वहीं, मैच हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। साल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने लीग स्टेज में शानदार खेल दिखाया। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने 14 मैचों में से 9 में जीत दर्ज की और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2026 Eliminator 1

राजस्थान रॉयल्स कर सकती है सरप्राइज

दिलचस्प बात यह है कि टॉप-2 में रहने वाली आरसीबी और गुजरात का रिकॉर्ड भी 9 जीत और 5 हार का ही था। लेकिन हैदराबाद (+0.524) का नेट रन रेट उनसे थोड़ा कम रहा, जिसके कारण उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा और अब एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है। दूसरी तरफ रियान पराग की कप्तानी में खेल रही राजस्थान रॉयल्स ने अपने 14 मैचों में से 8 में जीत हासिल कर प्लेऑफ का टिकट कटाया। राजस्थान ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में हराकर शीर्ष चार में जगह पक्की की थी।

हेड-टू-हेड आंकड़े: हैदराबाद का पलड़ा भारी

अगर दोनों टीमों के इतिहास पर नजर डालें, तो आईपीएल में अब तक इनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है। अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 23 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें हैदराबाद ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं राजस्थान के हिस्से में सिर्फ 9 जीत आई है। इस सीजन में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आईं और दोनों ही बार सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मारी।

मुल्लानपुर में फिर होगी चौके-छक्कों की बरसात

मुल्लानपुर के इस मैदान ने आईपीएल 2026 में अब तक चार मैचों की मेजबानी की है और ये सभी मुकाबले काफी हाई-स्कोरिंग रहे हैं। यहाँ खेली गई 8 पारियों में से 6 बार टीमों ने 200 से अधिक रनों का आंकड़ा पार किया है। पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों के अनुकूल है, जहां गेंदबाजों के लिए लाइन-लेंथ बनाए रखना बड़ी चुनौती होगा। इस सपाट पिच और ओस की भूमिका को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी (चेज़) करना पसंद करेगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
(इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड)

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी (सीजन के टॉप MVP), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।
(इम्पैक्ट प्लेयर: रवींद्र जडेजा)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+