RCB vs GT: वेटर की नौकरी करता था यह क्रिकेटर, फिर कोहली के साथ खेला मैच, गुजरात ने फाइनल में दिया मौका

RCB vs GT Who Is Kulwant Khejroliya: आईपीएल (IPL 2026) के पहले क्वालीफायर में आज गुजरात टाइटंस (GT) ने एक चौंकाने वाला और बड़ा बदलाव किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर होने वाले इस नॉकआउट मुकाबले में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय पुष्टि की कि टीम में अरशद खान की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया गया है।

सीधा प्लेऑफ में मिला मौका (RCB vs GT Who Is Kulwant Khejroliya)

किसी खिलाड़ी को पूरे लीग स्टेज में बाहर रखने के बाद सीधे प्लेऑफ जैसे हाई-प्रेशर मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाना एक बड़ा दांव है। खास बात यह है कि कुलवंत खेजरोलिया आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथी खिलाड़ी रह चुके हैं। आज वे अपनी ही पुरानी टीम के खिलाफ आईपीएल 2026 का पहला मैच खेलने उतर रहे हैं।

Kulwant Khejroliya 1

कौन हैं कुलवंत खेजरोलिया?

34 वर्षीय कुलवंत खेजरोलिया घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं और वे बाएं हाथ के एक कुशल तेज गेंदबाज हैं। उनके पास गेंद को स्विंग कराने और बाएं हाथ के कोण (Angles) का इस्तेमाल कर बल्लेबाजों को परेशान करने की बेहतरीन क्षमता है। कुलवंत खेजरोलिया का आईपीएल करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन वे टूर्नामेंट की कई बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

ऐसा रहा है आईपीएल का सफर

खेजरोलिया ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 विकेट हासिल किए हैं। वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मैदान पर खेल चुके हैं। इसके अलावा वे मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्क्वॉड का भी हिस्सा रहे हैं। गुजरात टाइटंस ने उन्हें पिछले सीजन में अपने साथ जोड़ा था, जहां उन्हें केवल एक मैच खेलने का मौका मिला था। इस साल भी लीग स्टेज के 14 मैचों में वे बेंच पर रहे और अब सीधे क्वालीफायर-1 में उनकी एंट्री हुई है।

कर चुके हैं होटल में वेटर का काम

कुलवंत खेजरोलिया का राजस्थान के झुंझुनू से आईपीएल तक का सफर बेहद संघर्षपूर्ण रहा। परिवार की आर्थिक मदद के लिए उन्होंने किराने की दुकान में काम किया और गोवा के एक होटल में वेटर बनकर टेबल तक साफ की। हालांकि, क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। घर पर बिना बताए, वे अहमदाबाद आ गए और परिजनों से झूठ कहा कि वे रोडवेज विभाग में नौकरी करने जा रहे हैं। उन्होंने करीब छह महीने तक यह बात छुपाए रखी और आखिरकार अपनी कड़ी मेहनत से आईपीएल का मुकाम हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+