Petrol Diesel Rules: एक दिन में कितना तेल बेच सकता है पेट्रोल पंप, डिब्बे में तेल लेना वैध है या गैरकानूनी?
Petrol Diesel Storage Rules India: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। क्या पेट्रोल पंप पर तेल बेचने की कोई लिमिट होती है? क्या बोतल या कंटेनर में पेट्रोल भरवाना कानूनी है? क्या कोई भी व्यक्ति घर में ज्यादा मात्रा में ईंधन स्टोर कर सकता है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और लंबी लाइनों के बीच अब ईंधन नियमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। असल में भारत में पेट्रोल-डीजल की बिक्री और स्टोरेज को लेकर साफ नियम बने हुए हैं। ये नियम सुरक्षा, आग से बचाव और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू किए गए हैं।

Petrol pump selling limit India: क्या पेट्रोल पंप पर तेल बेचने की कोई लिमिट होती है?
सामान्य दिनों में पेट्रोल पंप पर तेल बेचने की कोई तय दैनिक सीमा नहीं होती। Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी कंपनियां डीलरों पर रोजाना बिक्री का कोई फिक्स कोटा लागू नहीं करतीं। एक पंप अपनी क्षमता और ग्राहकों की मांग के हिसाब से तेल बेच सकता है। रिहायशी इलाकों के सामान्य पंपों पर रोजाना करीब 5 हजार से 15 हजार लीटर तक पेट्रोल और डीजल की बिक्री हो जाती है।
ये भी पढे़ं: Petrol Diesel Price: आज घटे या बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें ताजा रेट
किन हालात में सरकार तेल पर लिमिट लगा सकती है?
अगर देश में युद्ध, कच्चे तेल की भारी कमी या सप्लाई संकट जैसी स्थिति बन जाए, तब सरकार अस्थायी लिमिट लागू कर सकती है। इसका मकसद पैनिक बाइंग और जमाखोरी रोकना होता है। ऐसे समय में फुल टैंक भरने या तय रकम से ज्यादा तेल देने पर रोक लग सकती है। स्थानीय प्रशासन और पेट्रोल पंप एसोसिएशन मिलकर नियम लागू करते हैं। हालांकि फिलहाल देश में ऐसा कोई आधिकारिक राशनिंग सिस्टम लागू नहीं है।
Can We buy petrol in bottles in India: क्या बोतल या कंटेनर में पेट्रोल भरवाना कानूनी है?
भारत में बोतल या कंटेनर में पेट्रोल भरवाना पूरी तरह गैरकानूनी नहीं है, लेकिन इसके सख्त नियम हैं। Petroleum and Explosives Safety Organisation यानी PESO के नियमों के मुताबिक सिर्फ सुरक्षित और अप्रूव्ड कंटेनर में ही पेट्रोल या डीजल रखा जा सकता है। प्लास्टिक की बोतल, बाल्टी या कमजोर कंटेनर में तेल भरना खतरनाक माना जाता है। कई पेट्रोल पंप सुरक्षा कारणों से ऐसे कंटेनरों में तेल देने से मना कर देते हैं।
ये भी पढे़ं: Petrol Diesel Prices: 10 दिनों में चौथा झटका! फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?
Home fuel storage limit India: घर में कितना पेट्रोल-डीजल रखा जा सकता है?
नियमों के मुताबिक बिना लाइसेंस के कोई भी व्यक्ति अधिकतम 30 लीटर पेट्रोल घर में रख सकता है। यह पेट्रोल लीक-प्रूफ और सुरक्षित कंटेनर में होना चाहिए। वहीं डीजल के मामले में बिना लाइसेंस करीब 2500 लीटर तक स्टोर करने की अनुमति है, लेकिन एक कंटेनर में 1000 लीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए। तय सीमा से ज्यादा ईंधन रखने के लिए सरकारी लाइसेंस जरूरी होता है। नियम तोड़ने पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकते हैं।
बड़े ड्रम और टैंक में तेल भरवाने का क्या नियम है?
आम लोगों को बड़े ड्रम या टैंक में पेट्रोल-डीजल भरवाने की अनुमति नहीं होती, जब तक उनके पास वैध लाइसेंस न हो। बड़े कंटेनर आमतौर पर उद्योग, खेती या कमर्शियल इस्तेमाल के लिए मंजूर किए जाते हैं। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बड़े ड्रम में तेल भरवाने के वीडियो वायरल हुए, लेकिन प्रशासन ने इसे लेकर चेतावनी भी दी। विशेषज्ञों का कहना है कि जरूरत से ज्यादा ईंधन जमा करना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications