Bakrid से पहले ठाणे में हाईवोल्टेज बवाल, सोसाइटी में बकरे पर विवाद, विरोध में सुअर लेकर पहुंच गए लोग

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले एक आवासीय सोसाइटी में बकरी बांधने और शेड बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में कम से कम तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस को हालात संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब विवाद के बीच एक पक्ष सोसाइटी परिसर में सूअर लेकर पहुंच गया। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की और सूअर को वहां से हटाने का प्रयास भी किया। समझिए क्‍या है पूरा मामला?

Bakrid Dispute

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह विवाद तब शुरू हुआ जब मीरा रोड स्थित पूनम क्लस्टर सोसाइटी में कुछ लोगों ने ईद-उल-अजहा के दौरान कुर्बानी के लिए हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर बकरियां रखे जाने पर आपत्ति जताई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल से जुड़े लोग भी स्थानीय निवासियों के साथ शामिल हो गए। इस पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जो बाद में टकराव में बदल गया। हालात को और बिगड़ने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

FIR के बाद आरोपी हिरासत में

करीब 12:50 बजे एक व्यक्ति वहां पहुंचा और कथित तौर पर VHP नेता agnath Kamble के बारे में पूछताछ करने लगा। पहचान पूछे जाने पर उसने चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। इस दौरान हुई हाथापाई में कई लोग घायल हो गए, जिनमें VHP से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद Harsh Singh की शिकायत पर FIR दर्ज की गई, जो खुद भी घायल हुआ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोसाइटी गेट पर हुआ जमकर प्रदर्शन

घटना के बाद VHP और बजरंग दल के कार्यकर्ता सोसाइटी के बाहर जमा हो गए और हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया। उन्होंने हमले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

क्‍यों सुअर लेकर पहुंच गए लोग?

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर 'वराह पूजा' के लिए सुअर लाने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस ने रोक दिया। कुछ वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस हाथ में सुअर को उठाकर ले‍ जाती हुई नजर आ रही है। इस कदम से तनाव और बढ़ गया।

बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने कथित तौर पर कड़े बयान देते हुए गाय की बलि और धार्मिक प्रथाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की। वहीं शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक ने शांति बनाए रखने की अपील की और बाहरी तत्वों को जिम्मेदार बताया। सपा नेता अबू आजमी ने भी नियमों के अनुसार कुर्बानी कराने और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की बात कही।

प्रशासन ने धार्मिक पशु बलि को लेकर जारी किया आदेश

हालांकि बीएमसी ने पहले से मौजूद नियमों का हवाला देते हुए कहा कि धार्मिक पशु बलि को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश लागू हैं। वहीं राज्य सरकार ने बकरीद से पहले अवैध कत्लखानों और तस्करी पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं, जिसमें MCOCA जैसी कड़ी धाराएं लगाने की बात भी शामिल है।

Bakrid 2026: 'कहीं सेवइयों की मिठास, कहीं बिरयानी की खुशबू', भारत में कैसे मनाई जाती है बकरीद?
Bakrid 2026: 'कहीं सेवइयों की मिठास, कहीं बिरयानी की खुशबू', भारत में कैसे मनाई जाती है बकरीद?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+