Fact Check: क्या कॉर्पोरेट मंत्रालय छात्रों को दे रहा एक लाख की स्कॉलरशिप?

नई दिल्ली: देश में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। सरकार अब धीरे-धीरे स्कूलों और कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां भी शुरू कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि सरकार मेधावी छात्रों को एक लाख रुपये की स्कॉलरशिप देगी। इसके लिए एक वेबसाइट भी शेयर की जा रही है। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई।

money

सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट की चर्चा हो रही है। इस वेबसाइट का दावा है कि वो भारत सरकार के कॉर्पोरेट मंत्रालय के अंतर्गत काम करती है। वेबसाइट ने बाकायदा अपना CIN नंबर भी बताया है। वेबसाइट के मुताबिक सरकार नेशनल स्कॉलरशिप एग्जाम करवा रही है, जो छात्र इसमें पास होंगे उन्हें एक लाख तक की स्कॉलरशिप मिलेगी। स्कॉलरशिप की इतनी बड़ी राशि देखकर लोग साइट पर जा भी रहे हैं। साथ ही इससे संबंधित मैसेज भी फॉरवर्ड कर रहे हैं।

भारत सरकार के प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने इस दावे को फर्जी बताया है। उनकी ओर से ट्वीट कर कहा गया कि एक वेबसाइट का दावा है कि कॉर्पोरेट मंत्रालय एक लाख तक की स्कॉलरशिप नेशनल स्कॉलरशिप एग्जाम के जरिए दे रही है, जो पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह की कोई वेबसाइट मंत्रालय के अंतर्गत काम नहीं करती है और ना ही भारत सरकार ऐसी कोई परीक्षा करवा रही है। ऐसे में सभी को इन फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहना चाहिए।

Fact Check

दावा

कॉर्पोरेट मंत्रालय छात्रों को दे रहा एक लाख की स्कॉलरशिप

नतीजा

कॉर्पोरेट मंत्रालय कोई स्कॉलरशिप नहीं दे रहा

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+