Fact Check: शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने नशे की हालत में एयरपोर्ट पर की पेशाब? क्या है सच?
नई दिल्ली, 04 जनवरी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नशे की हालत में एयरपोर्ट पर पेशाब कर दिया। वीडियो में दिखने वाला लड़के का चेहरा साफ नहीं है लेकिन दूर से उसकी कदकाठी बिल्कुल ही शाहरुख के बेटे की ही तरह है।

आर्यन खान ने नशे की हालत में एयरपोर्ट पर की पेशाब?
वायरल संदेश में कहा जा रहा है कि 'ये है अमीर बाप का वो चरसी बेटा, जिसके जेल में बस कुछ दिन रहने पर मीडिया ने ऐसी हाय-तौबा मचाई थी जैसे देश में आपातकाल आ गया हो। अब देखिए कैसे ये ड्रग्स लेकर देश को बदनाम कर रहा है। ये वीडियो 2 साल पहले अमेरिका का है, जहां इसने नशे में एयरपोर्ट पर पेशाब किया था। फिर पुलिस ने इसकी पिटाई की थी।'

'बाप को अमेरिका नंगा करता है और बेटा खुद नंगा हो जाता है'
'वाह रे! बाप को अमेरिका नंगा करता है और बेटा खुद नंगा हो जाता है।'इस वीडियो को आगे शेयर करो, जिससे सच्चाई का पता चले। अब यह संदेश क्या सही है? क्या सच में वीडियो में दिखने वाला लड़का आर्यन खान है?
सामने आया वायरल वीडियो का सच
इस वीडियो के बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि ये वीडियो और दावा दोनों पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद हैं। इंडिया टूडे की फैक्ट चेक टीम ने इस पूरे वीडियो सत्यता की जांच की तो पता चला कि ये वीडियो दिसंबर 2012 का है।

The Twilight Saga सीरीज का एक्टर ब्रोंसन पेलेटियर
और वीडियो में दिखने वाला इंसान आर्यन खान नहीं बल्कि The Twilight Saga सीरीज की फिल्मों में काम करने वाले एक्टर ब्रोंसन पेलेटियर हैं,जिन्होंने नशे की हालत में एयरपोर्ट पर पेशाब कर दिया था। कनाडा के इस अभिनेता की उम्र उस वक्त 35 साल थी। उन्हें तब 2 साल प्रोबेशन पर भेजा गया था। इसलिए इस वीडियो से आर्यन या शाहरुख का कोई भी लेना देना नहीं हैं उन्हें बदनाम करने के लिए गलत संदेश वायरल किया जा रहा है।
शाहरुख और उनका पूरा परिवार मीडिया से दूर
आपको बता दें कि आर्यन खान पिछले साल ही ड्र्ग्स केस में अरेस्ट हुए थे। 23 साल के आर्यन खान को लंबी जदोजहद के बाद जमानत मिली थी। आर्यन के अरेस्ट होने के बाद से ही शाहरुख और उनका पूरा परिवार मीडिया से दूर है और हाल ही में लंबे वक्त के बाद शाहरुख अपने काम पर वापस लौटे हैं। आर्यन खान जिस वक्त अरेस्ट हुए थे, उस वक्त किंग खान दुबई में ही थे।आर्यन की जमानत शाहरुख की क्लोज फ्रेंड और जानी-मानी अभिनेत्री जूही चावला ने दी थी।


Fact Check
दावा
Fact Check: This is not Aryan Khan urinating in public at an airport
नतीजा
fake news है












Click it and Unblock the Notifications