Fact Check: UGC-NET परीक्षा में इतिहास का पेपर हुआ लीक? NTA ने दिया जवाब
यूजीसी UGC-NET परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रश्न पत्र लीक होने के सभी आरोपों का खारिज कर दिया है। कहा कि गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
यूजीसी UGC-NET परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रश्न पत्र लीक होने के सभी आरोपों का खारिज कर दिया है। कहा कि गलत अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई भी प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है।

एनटीए ने किया खारिज
एनटीए ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इतिहास (06) के पेपर शिफ्ट II, UGC-NET दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए साइकिल) के लीक होने के संबंध में एक नकली ट्वीट और YouTube वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

वीडियो वायरल
एनटीए ने प्रश्न पत्र लीक होने के आरोप से इनकार किया है। एनटीए ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक फर्जी ट्वीट और यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं
बता दें कि परीक्षा 10 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। एजेंसी ने कहा कि ऐसा कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है और सभी हितधारकों से सोशल मीडिया पर ऐसे ट्वीट्स से सावधान रहने का आग्रह किया है जो वास्तविक उम्मीदवारों को वास्तविक मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

अफवाहें फैलाई जा रही हैं
एनटीए ने एक बयान में इतिहास (06) के पेपर शिफ्ट II के प्रश्न पत्र के लीक होने के आरोपों से इनकार किया है। एजेंसी ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाला प्रारूप वही नहीं है जो दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Diwali Special Trains: यात्रियों को दिवाली का तोहफा, रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें List

Fact Check
दावा
false
नतीजा
false












Click it and Unblock the Notifications