Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख का कमाल, छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनी फिल्म का चला जादू, पढ़ें रिव्यू

फिल्म- राजा शिवाजी (Raja Shivaji)
स्टारकास्ट- रितेश देशमुख, संजय दत्त, सलमान खान, अभिषेक बच्चन
डायरेक्टर- रितेश देशमुख
रनटाइम- 3 घंटे 6 मिनट
स्टार- 4 (****)

Raja Shivaji Review: छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ इतिहास का नाम नहीं बल्कि एक ऐसी भावना हैं जो खासकर महाराष्ट्र के लोगों के दिलों में गहराई से बसती है। इसी भावना को पर्दे पर उतारने का जिम्मा उठाया है बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने और उन्होंने इसे सिर्फ निभाया ही नहीं बल्कि पूरी शिद्दत से जिया है।

Raja Shivaji Review

'राजा शिवाजी' ने ऊंचा किया रितेश देशमुख का कद
फिल्म 'राजा शिवाजी' आज यानी 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रितेश देशमुख सिर्फ एक अभिनेता के रूप में ही नहीं बल्कि लेखक और निर्देशक के तौर पर भी अपनी अलग पहचान छोड़ते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने राजा शिवाजी जैसे प्रोजेक्ट के जरिए अपने ही कद को और ऊंचा कर लिया है।

क्या है फिल्म 'राजा शिवाजी' की कहानी?

-फिल्म की कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके संघर्ष और स्वराज के लिए लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई को बारीकी से पेश करती है। मराठा और मुगल साम्राज्य के बीच की राजनीति को जिस तरह से दर्शाया गया है, वह दर्शकों को उस दौर में ले जाता है।

-ये फिल्म सिर्फ युद्ध के दृश्य नहीं दिखाती बल्कि शिवाजी महाराज की सोच, उनकी रणनीति और उनके नेतृत्व की गहराई को सामने लाती है। खासतौर पर उनकी युद्ध नीति, जिसमें दुश्मन के मनोबल पर पहले वार करना शामिल था, को बेहद प्रभावी ढंग से फिल्माया गया है।

दमदार रिसर्च और इमोशन का मेल है ये फिल्म

-फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी गहरी रिसर्च और मजबूत लेखन है। हर किरदार को कहानी में सही जगह दी गई है और ये साफ झलकता है कि इस प्रोजेक्ट पर कितनी मेहनत की गई है।

-रितेश देशमुख ने निर्देशक के तौर पर खुद को चमकाने की बजाय फिल्म को चमकाने पर ध्यान दिया है, जो उनकी समझदारी को दर्शाता है। फिल्म में शिवाजी महाराज के जीवन के कई ऐसे पहलू दिखाए गए हैं, जिनसे शायद बहुत से लोग अनजान होंगे।

-हालांकि विजुअल इफेक्ट्स (VFX) कुछ जगहों पर और बेहतर हो सकते थे लेकिन कहानी की मजबूती और भावनात्मक जुड़ाव इन छोटी कमियों को नजरअंदाज करवा देता है।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग

-अभिनय के मामले में फिल्म बेहद मजबूत नजर आती है। रितेश देशमुख ने शिवाजी महाराज के किरदार को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाया है। उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और संवाद अदायगी किरदार के साथ पूरी तरह मेल खाती है। ये उनके करियर के बेहतरीन प्रदर्शन में से एक माना जा सकता है।

-सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो फिल्म में एक अलग एनर्जी लेकर आता है। उनके स्क्रीन पर आते ही थिएटर में तालियों और सीटियों की गूंज सुनाई देती है।

-संजय दत्त अपने किरदार में बेहद प्रभावशाली नजर आते हैं। उनका खतरनाक अंदाज दर्शकों में गुस्सा और डर दोनों पैदा करता है, जो उनके अभिनय की सफलता है।

-अभिषेक बच्चन ने शिवाजी महाराज के बड़े भाई के किरदार में जान डाल दी है और लंबे समय बाद वह इतने प्रभावी लगे हैं। विद्या बालन ने भी अपने दमदार अभिनय से प्रभावित किया है। उनके किरदार की दृढ़ता और ताकत स्क्रीन पर साफ नजर आती है।

-इसके अलावा भाग्यश्री, जेनेलिया डिसूजा, अमोल गुप्ते, जितेंद्र जोशी, सचिन खेड़ेकर और बोमन ईरानी जैसे कलाकारों ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है।

राइटिंग और डायरेक्शन: फिल्म की असली ताकत

फिल्म की रीढ़ इसकी शानदार लेखनी है। रिसर्च और स्क्रिप्ट पर की गई मेहनत हर सीन में दिखाई देती है। निर्देशन के स्तर पर रितेश देशमुख ने कमाल कर दिया है। उन्होंने हर किरदार को संतुलित तरीके से पेश किया है और कहानी को प्रभावशाली बनाए रखा है। ये फिल्म उनके निर्देशन कौशल का बेहतरीन उदाहरण है।

म्यूजिक: अजय-अतुल का जादू

फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल (Ajay-Atul) ने तैयार किया है, जो फिल्म की आत्मा बनकर उभरता है। बैकग्राउंड स्कोर और गानों में वो भावनात्मक ताकत है, जो कहानी को और प्रभावी बनाती है।

क्यों देखनी चाहिए फिल्म 'राजा शिवाजी'?

ये फिल्म सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं बल्कि एक अनुभव है। एक ऐसे महान योद्धा की कहानी, जिन्हें लोग भगवान के समान मानते हैं। अगर आप इतिहास, देशभक्ति और मजबूत कहानी वाली फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। ये सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक एहसास है जिसे बड़े पर्दे पर महसूस करना ही सही मायनों में इसका आनंद लेना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+