Rajasthan Weather: जोधपुर-बाड़मेर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,अगले 14 दिन के लिए IMD की बड़ी चेतावनी
Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। मई महीने की शुरुआत के साथ ही प्रदेश के मौसम में जबरदस्त यू-टर्न देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के मुताबिक, 1 से 14 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से कई जिलों में धूलभरी आंधी, बादलों की आवाजाही और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। मई का यह पहला पखवाड़ा सामान्य दिनों की तुलना में काफी अलग रहने वाला है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में दिखेगा आंधी और बारिश का तांडव
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली और जालोर समेत कई जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। दोपहर के बाद इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस अवधि में बारिश का स्तर सामान्य से अधिक रह सकता है, जिससे पारा नियंत्रण में रहेगा।
ये भी पढ़ें: Sawai Mansingh Stadium में नहीं हो पाएंगे अब IPL 2026 के मुकाबले? NGT का बड़ा एक्शन, जारी किया नोटिस
जोधपुर और ओसियां में मौसम का पलटवार
जोधपुर संभाग में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था। शहर का अधिकतम तापमान 40.5°C और न्यूनतम तापमान 26.2°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, शाम होते ही अचानक मौसम पलटा और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे फिजा में घुली तपिश कम हो गई।
यही स्थिति ओसियां क्षेत्र में भी देखी गई, जहां दिन का पारा 41°C के पार पहुंच गया था। लेकिन गुरुवार शाम को आई धूलभरी आंधी और अचानक हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। आंधी के कारण विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा, लेकिन बारिश ने आमजन को राहत की सांस लेने का मौका दिया।
Rajasthan Weather: अगले 4 दिन सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा। अचानक आने वाले इस बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेषकर कच्चे मकानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा, जिससे लू (Heatwave) का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में बारिश ने दी राहत, जयपुर सहित कई जिलों में लुढ़का पारा, येलो अलर्ट जारी












Click it and Unblock the Notifications