Arshdeep Singh की गर्लफ्रेंड ने की वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात! IPL के बीच स्पेशल गिफ्ट देकर लूट ली महफिल?
Arshdeep Singh girlfriend News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत को चौंकाते हुए सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उनकी पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि प्रीति जिंटा से लेकर अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर तक उनकी फैन बन गई हैं। वैभव ने अपनी विस्फोटक पारियों के दौरान महज 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर लिए हैं, जो टी-20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज रनों में से एक है।
वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से किया कमाल (Arshdeep Singh girlfriend News)
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन किसी सपने से कम नहीं रहा है। उनके 400 रन सिर्फ रनों की संख्या नहीं, बल्कि उनके खेलने के अंदाज की कहानी बयां करते हैं। 167 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचना उनके स्ट्राइक रेट और निडरता को बताता है। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि जिस उम्र में बच्चे स्कूल की परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, उस उम्र में वैभव दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने वैभव को दिया गिफ्ट
मैदान के बाहर भी वैभव की लोकप्रियता सातवें आसमान पर है। हाल ही में पंजाब किंग्स के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर ने वैभव से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें समरीन वैभव को एक PS5 (प्लेस्टेशन 5) गिफ्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अर्शदीप सिंह का हैरानी भरा रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर मीम्स और चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रीति जिंटा ने भी खास मुलाकात
वैभव का जादू केवल फैंस पर ही नहीं, बल्कि टीम मालिकों पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। पिछले मुकाबले के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा खुद मैदान पर उतरीं और 15 साल के इस वंडर बॉय से हाथ मिलाकर काफी देर तक बातचीत की। फैंस इस वीडियो को बिहार के गौरव और बॉलीवुड की चार्म के मिलन के तौर पर देख रहे हैं।
आईपीएल 2026 के बीच ही अब अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन की चर्चा शुरू हो गई है। वैभव की मौजूदा फॉर्म और उम्र को देखते हुए विशेषज्ञों का दावा है कि नीलामी में कई फ्रेंचाइजी उन पर अपना खजाना खाली करने को तैयार होंगी। एक फैन ने उन्हें सोशल मीडिया पर शर्मीला बिहारी बाबू कहा है, क्योंकि मैदान पर गेंदबाजों को डराने वाला यह खिलाड़ी इंटरव्यू के दौरान काफी शांत और संकोची नजर आता है।















Click it and Unblock the Notifications