Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 May: राजस्थान-दिल्ली में किसे मिलेगी जीत? किसने जीता आज का टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 May: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज सवाई मानसिंह स्टेडियम में दो विपरीत परिस्थितियों वाली टीमें आमने-सामने होंगी। एक तरफ आत्मविश्वास से लबरेज राजस्थान रॉयल्स (RR) है, जो पिछले मैच में अजेय पंजाब किंग्स को हराकर यहां पहुंची है। दूसरी तरफ संघर्ष कर रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) है, जिसके लिए अब हर मैच नॉकआउट जैसा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

राजस्थान कर रही है दमदार प्रदर्शन (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 1 May)

राजस्थान के लिए सीजन की सबसे बड़ी ताकत उसकी सलामी जोड़ी है। 15 साल के वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी और अनुभवी यशस्वी जायसवाल पावरप्ले में रनों की बारिश कर रहे हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी शुरुआती ओवरों में किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है। अगर आज राजस्थान जीतती है, तो वह पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच जाएगी।

Aaj Ke Match 1

दिल्ली के लिए जीत बेहद जरूरी

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स इस समय बेहद खराब दौर से गुजर रही है। पिछले 6 में से 5 मैच हारने वाली इस टीम के साथ निरंतरता की भारी कमी है। पिछले मैचों के आंकड़े डराने वाले हैं। एक तरफ पंजाब के खिलाफ 264 रन लुटाए, तो दूसरी तरफ बेंगलुरु के खिलाफ पूरी टीम महज 75 रनों पर सिमट गई। दिल्ली फिलहाल सातवें स्थान पर है और आज की हार उनके प्लेऑफ के सपनों को लगभग खत्म कर देगी।

मिचेल स्टार्क की होगी वापसी

इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण मिचेल स्टार्क की वापसी है। दिल्ली के गेंदबाजी आक्रमण में स्टार्क के जुड़ने से धार बढ़ी है। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ स्टार्क का अनुभव और उनकी इन-स्विंगिंग यॉर्कर मैच का रुख बदल सकती है। अगर स्टार्क राजस्थान के टॉप ऑर्डर को जल्दी पवेलियन भेजते हैं, तो दिल्ली के पास वापसी का सुनहरा मौका होगा।

IPL 2026 के बीच दो क्रिकेटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार! होटल के बाथरूम में छिपकर बना रहे थे लोगों के वीडियो
IPL 2026 के बीच दो क्रिकेटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार! होटल के बाथरूम में छिपकर बना रहे थे लोगों के वीडियो

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान ने अब तक निडर क्रिकेट खेला है, वहीं अक्षर पटेल के सामने अपनी बिखरी हुई टीम को एकजुट करने की चुनौती है। केएल राहुल और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों को बल्लेबाजी में जिम्मेदारी लेनी होगी ताकि स्पिन के जाल में कुलदीप और अक्षर को लड़ने लायक स्कोर मिल सके।

RR vs DC: क्या आज थमेगा दिल्ली की हार का सिलसिला? राजस्थान के किले में होगी अक्षर पटेल की अग्निपरीक्षा!
RR vs DC: क्या आज थमेगा दिल्ली की हार का सिलसिला? राजस्थान के किले में होगी अक्षर पटेल की अग्निपरीक्षा!

प्लेइंग-XI

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा।

Kavya Maran की SRH को लगा बड़ा झटका, अचानक IPL से बाहर हुआ दिग्गज! किस खिलाड़ी को मिला मौका?
Kavya Maran की SRH को लगा बड़ा झटका, अचानक IPL से बाहर हुआ दिग्गज! किस खिलाड़ी को मिला मौका?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+