Bengal Repolling: बंगाल में 15 बूथों पर 2 मई को दोबारा वोटिंग, कहां-कहां रिपोलिंग? क्यों हो रहे हैं फिर मतदान

West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया है। चुनाव के दौरान गड़बड़ी, शिकायतों और अनियमितताओं की रिपोर्ट मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। अब इन बूथों पर 2 मई को फिर से मतदान होगा।

चुनाव आयोग के मुताबिक, 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान मगरहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के कुछ बूथों से गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। अब दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर फिर से वोटिंग कराई जाएगी। वहीं डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर भी रिपोलिंग होगी।

West Bengal Repolling

आधिकारिक आदेश के अनुसार, 2 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराया जाएगा। आयोग ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया है कि मतदाताओं तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए मुनादी और सार्वजनिक घोषणा कराई जाए, ताकि कोई भी वोटर जानकारी से वंचित न रहे।

दोबारा मतदान वाले केंद्रों की पूरी सूची

यहां उन 15 मतदान केंद्रों की सूची दी गई है। जहां भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 2 मई, 2026 को दोबारा मतदान (Re-poll) होना है।

पुनर्मतदान वाले मतदान केंद्रों की सूची (Re-polling Stations List)

क्र.सं. जिला विधानसभा क्षेत्र (AC) मतदान केंद्र संख्या और नाम समय
1 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 46 - उत्तर इयारपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2 सुबह 07:00 से शाम 06:00
2 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 126 - नाजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1 सुबह 07:00 से शाम 06:00
3 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 127 - नाजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2 सुबह 07:00 से शाम 06:00
4 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 128 - देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1 सुबह 07:00 से शाम 06:00
5 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 142 - घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2 सुबह 07:00 से शाम 06:00
6 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 214 - एकतारा मलय एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1 सुबह 07:00 से शाम 06:00
7 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 215 - एकतारा मलय एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2 सुबह 07:00 से शाम 06:00
8 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 216 - एकतारा मलय धोरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1 सुबह 07:00 से शाम 06:00
9 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 230 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1 सुबह 07:00 से शाम 06:00
10 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 231 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2 सुबह 07:00 से शाम 06:00
11 दक्षिण 24 परगना 142 - मगरहाट पश्चिम 232 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 3 सुबह 07:00 से शाम 06:00
12 दक्षिण 24 परगना 143 - डायमंड हार्बर 117 - बगदा जूनियर हाई स्कूल सुबह 07:00 से शाम 06:00
13 दक्षिण 24 परगना 143 - डायमंड हार्बर 179 - चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2 सुबह 07:00 से शाम 06:00
14 दक्षिण 24 परगना 143 - डायमंड हार्बर 194 - हरिदेवपुर एफ.पी. स्कूल सुबह 07:00 से शाम 06:00
15 दक्षिण 24 परगना 143 - डायमंड हार्बर 243 - रॉय नगर एफ.पी. स्कूल (कमरा नंबर 2) सुबह 07:00 से शाम 06:00

यह आदेश भारत निर्वाचन आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि दोबारा मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

Bengal Election: EVM-बैलट बॉक्स के साथ नहीं होगी गड़बड़ी!QR Code से होगी एंट्री, TMC के आरोप पर EC ने क्या कहा?
Bengal Election: EVM-बैलट बॉक्स के साथ नहीं होगी गड़बड़ी!QR Code से होगी एंट्री, TMC के आरोप पर EC ने क्या कहा?

EVM स्ट्रॉन्गरूम के बाहर भारी तनाव, धारा 144 लागू और सुरक्षा की कमान CAPF के हाथ

राजधानी कोलकाता में गुरुवार (30 अप्रैल) रात स्ट्रॉन्गरूम के बाहर हुए जबरदस्त हंगामे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा घेरा अभेद्य कर दिया है। शहर के सात प्रमुख स्ट्रॉन्गरूम केंद्रों के आसपास सुरक्षा के ऐसे इंतज़ाम किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके।

कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए शहर के सभी 7 स्ट्रॉन्गरूम केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत अब स्ट्रॉन्गरूम के पास 5 या उससे ज़्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी।

सुरक्षा की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की करीब 700 कंपनियों को स्ट्रॉन्गरूम की रखवाली में लगाया गया है। प्रशासन का यह सख्त फैसला खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए 5 घंटे लंबे टकराव के बाद आया है।

Phalodi Satta Bazar: बंगाल में किसकी सरकार? 92% वोटिंग के बाद फलोदी ने बदले आंकड़े, भवानीपुर में फंसा पेंच!
Phalodi Satta Bazar: बंगाल में किसकी सरकार? 92% वोटिंग के बाद फलोदी ने बदले आंकड़े, भवानीपुर में फंसा पेंच!

TMC के आरोप और चुनाव आयोग की सफाई

विवाद की शुरुआत तब हुई जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। टीएमसी नेताओं का दावा था कि बिना किसी पूर्व सूचना के स्ट्रॉन्गरूम खोले गए और वहां कुछ संदिग्ध लोग मौजूद थे, जो EVM के साथ छेड़छाड़ कर सकते थे।

हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। आयोग ने स्पष्ट किया कि वहाँ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं हो रही थी, बल्कि पोस्टल बैलेट की छंटाई का काम चल रहा था। आयोग ने भरोसा दिलाया कि सभी EVM पूरी तरह सुरक्षित हैं और थ्री-लेयर सिक्योरिटी घेरे को तोड़ना नामुमकिन है।

EVM की सुरक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच अब नेताओं का जमावड़ा स्ट्रॉन्गरूम की ओर बढ़ रहा है। भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी आज सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित स्ट्रॉन्गरूम का दौरा करने वाले हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इसी स्ट्रॉन्गरूम में गुरुवार रात खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची थीं और करीब 4 घंटे तक अंदर रहकर स्थिति का जायजा लिया था। नेताओं के इन दौरों ने मतगणना से पहले की गहमागहमी को और बढ़ा दिया है।

Bengal Chunav Poll of Exit Polls: बंगाल में BJP की आंधी! 6 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार, 1 में TMC आगे
Bengal Chunav Poll of Exit Polls: बंगाल में BJP की आंधी! 6 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार, 1 में TMC आगे

ममता बनर्जी की चेतावनी: "जान की बाजी लगा देंगे"

स्ट्रॉन्गरूम से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि अगर मतगणना में किसी भी तरह की हेरफेर या EVM लूटने की कोशिश हुई, तो उनकी पार्टी जान की बाजी लगा देगी। ममता ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस आयोग के दबाव में काम कर रही है और अधिकारियों को सस्पेंड करने या केस दर्ज करने की धमकियाँ देकर डराया जा रहा है। उन्होंने साफ़ किया कि वे किसी भी कीमत पर जनादेश के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+