Phalodi Satta Bazar: बंगाल में किसकी सरकार? 92% वोटिंग के बाद फलोदी ने बदले आंकड़े, भवानीपुर में फंसा पेंच!

Phalodi Satta Bazar (West Bengal Election 2026): पश्चिम बंगाल की सियासी बिसात पर इस बार जो हुआ है, उसने बड़े-बड़े राजनीतिक पंडितों को सोच में डाल दिया है। बंगाल चुनाव 2026 के दोनों चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है और मतदान का आंकड़ा 92.67% पर जा पहुंचा है। भारत की आजादी के बाद से यह बंगाल के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। आमतौर पर बंगाल में भारी वोटिंग होती है, लेकिन 90% से ज्यादा का यह आंकड़ा बिल्कुल अभूतपूर्व है।

इस रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद अब फलोदी सट्टा बाजार के सुर भी बदल गए हैं। जो सट्टा बाजार पहले ममता बनर्जी की जीत का दावा कर रहा था, वह अब भाजपा की ओर झुकता नजर आ रहा है। इतनी बड़ी वोटिंग के बाद अब राजनीतिक विश्लेषक और बाजार दोनों अपने-अपने आकलन पेश कर रहे हैं। राजस्थान का चर्चित फलोदी सट्टा बाजार भी अब पश्चिम बंगाल के नतीजों को लेकर नए संकेत दे रहा है। आइए समझते हैं कि सट्टा बाजार के ताजा भाव क्या कह रहे हैं और भवानीपुर की हाई-प्रोफाइल सीट पर क्या 'खेला' होने वाला है।

Phalodi Satta Bazar West Bengal Election 2026

▶️फलोदी का ताजा भाव: भाजपा को मिल सकता है पूर्ण बहुमत

फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकड़ों ने टीएमसी की धड़कनें बढ़ा दी हैं। चुनाव शुरू होने से पहले तक बाजार में ममता बनर्जी की पार्टी को बढ़त दी जा रही थी, लेकिन दूसरे चरण की वोटिंग के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है। सट्टा बाजार अब भाजपा को 150 से 152 सीटें मिलने का आकलन कर रहा है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए यह आंकड़ा सिमटकर 137 से 140 सीटों पर आ गया है।

हैरानी की बात यह है कि जो भाजपा पहले 100 सीटों के आसपास देखी जा रही थी, भारी मतदान के बाद सट्टा बाजार उसे सीधे बहुमत के पार खड़ा कर रहा है। हालांकि, सट्टे के जानकारों का कहना है कि 4 मई को होने वाली मतगणना तक इन आंकड़ों में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन फिलहाल पलड़ा भगवा दल का भारी दिख रहा है।

Phalodi Satta Bazar NEWS
Bengal Election Result 2026: बंगाल में BJP या ममता? एग्जिट पोल से पहले Phalodi Satta Bazar ने नतीजों से हिलाया
Bengal Election Result 2026: बंगाल में BJP या ममता? एग्जिट पोल से पहले Phalodi Satta Bazar ने नतीजों से हिलाया

▶️भवानीपुर में ममता बनर्जी की स्थिति कमजोर? (Bhawanipur Seat Analysis)

सबसे चौंकाने वाली खबर भवानीपुर सीट से आ रही है, जहां से खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं। फलोदी सट्टा बाजार में ममता के भाव जो पहले 20 से 25 पैसे थे, वे अब बढ़कर 50 पैसे तक पहुंच गए हैं।

सट्टा बाजार के गणित में जिसका भाव जितना ज्यादा होता है, उसकी जीत की संभावना उतनी ही कम यानी स्थिति उतनी ही कमजोर मानी जाती है। बाजार के इस रुख ने यह संकेत दे दिया है कि इस बार भवानीपुर की राह दीदी के लिए कतई आसान नहीं रहने वाली है।

Phalodi Satta Bazar Bengal Election: BJP या TMC? फलोदी सट्टा बाजार ने खोले पत्ते, जानें किसकी बन रही सरकार?
Phalodi Satta Bazar Bengal Election: BJP या TMC? फलोदी सट्टा बाजार ने खोले पत्ते, जानें किसकी बन रही सरकार?

▶️असम, तमिलनाडु और केरल का क्या है हाल?

सिर्फ बंगाल ही नहीं, फलोदी सट्टा बाजार ने अन्य चुनावी राज्यों के लिए भी अपने आंकड़े जारी किए हैं।

  • असम (Assam): यहां भाजपा और उसके सहयोगियों की स्थिति काफी मजबूत दिख रही है। बाजार भाजपा गठबंधन को 98 से 100 सीटें और कांग्रेस को 24 से 26 सीटें दे रहा है।
  • तमिलनाडु (Tamil Nadu): यहां मुकाबला दिलचस्प है। सट्टा बाजार एनडीए (NDA) को 100 सीटें और इंडिया (INDIA) गठबंधन को 140 सीटें मिलने की बात कह रहा है।
  • केरल (Kerala): केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ (UDF) का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सट्टा बाजार ने यूडीएफ को 80 सीटें और एलडीएफ (LDF) को 60 सीटें मिलने का आकलन लगाया है।

▶️रिकॉर्ड वोटिंग ने क्यों बढ़ाई उत्सुकता?

पश्चिम बंगाल में हमेशा से मतदान प्रतिशत अन्य राज्यों की तुलना में अधिक रहता है। लेकिन इस बार शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में 90 प्रतिशत से ऊपर वोटिंग ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इससे पहले 2011 विधानसभा चुनाव में 84.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इस बार वह रिकॉर्ड टूट गया। विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी भागीदारी यह संकेत देती है कि मतदाता इस चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय रहे। रिकॉर्ड मतदान को कई लोग सत्ता विरोधी भावना, राजनीतिक ध्रुवीकरण और जमीनी स्तर पर तेज प्रचार से जोड़कर देख रहे हैं।

▶️क्या कहता है कि बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल का आंकड़ा

Bengal Election Result 2026
एजेंसी TMC BJP अन्य
मैट्रिज 125-140 146-161 6-10
चाणक्य स्ट्रेटीज 130-140 150-160 0-5
पीपुल्स पल्स 177-187 95-110 1-4
पोल डायरी 99-127 142-171 5-9
प्रजा पोल 85-110 178-208 0-5
पी मार्क 118-138 150-175 0-0
जनमत पोल्स 195-205 80-90 1-4
टुडेज चाणक्य 100 192 2
एवरेज 137 151 6

▶️क्या एग्जिट पोल और फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान एक जैसे हैं?

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर जारी एग्जिट पोल और फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान कई मामलों में एक-दूसरे से मेल खाते दिखाई दे रहे हैं। ज्यादातर सर्वे और बाजार संकेत भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बढ़त में दिखा रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत के करीब या उससे ऊपर सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि कुछ एजेंसियां मुकाबले को बेहद करीबी बता रही हैं।

मेट्रिज और पीएमएआरक्यू जैसे कुछ सर्वे संकेत देते हैं कि भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है या उसके बेहद करीब पहुंच सकती है। वहीं कुछ अन्य एग्जिट पोल यह भी मानते हैं कि मुकाबला अभी पूरी तरह एकतरफा नहीं है और तृणमूल कांग्रेस (TMC) अंतिम नतीजों में वापसी कर सकती है।

विश्लेषकों का कहना है कि बंगाल जैसे राज्य में वोटर व्यवहार आखिरी समय तक बदल सकता है। रिकॉर्ड मतदान प्रतिशत के बावजूद यह तय मान लेना आसान नहीं कि नतीजे पूरी तरह किसी एक पार्टी के पक्ष में जाएंगे। कई पोल का औसत यानी "पोल ऑफ पोल्स" बेहद करीबी मुकाबले का संकेत देता है, जिससे यह साफ होता है कि चुनाव अभी भी कांटे का हो सकता है।

▶️ क्या है फलोदी सट्टा बाजार? (What Is Phalodi Satta Bazar)

फलोदी सट्टा बाजार राजस्थान के फलोदी शहर से जुड़ा एक चर्चित अनौपचारिक सट्टा नेटवर्क माना जाता है, जो चुनावी नतीजों को लेकर अपने अनुमान के कारण अक्सर चर्चा में रहता है। यहां चुनावी माहौल, राजनीतिक चर्चाओं और लोगों की धारणा के आधार पर दांव लगाए जाते हैं।

हालांकि यह कोई आधिकारिक सर्वे या वैज्ञानिक डेटा आधारित प्रणाली नहीं होती। इसके अनुमान पूरी तरह बाजार की गतिविधियों और सट्टेबाजी के रुझान पर निर्भर करते हैं। यही वजह है कि इसके आंकड़े कभी भी तेजी से बदल सकते हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत में ज्यादातर राज्यों में जुआ और सट्टेबाजी कानूनन प्रतिबंधित है। सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 (Public Gambling Act, 1867) के तहत इस तरह की गतिविधियां अवैध मानी जाती हैं। इसलिए फलोदी सट्टा बाजार के अनुमानों को अंतिम नतीजों का पक्का संकेत नहीं माना जाना चाहिए।

▶️वोटिंग के बाद कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा

वोटिंग खत्म होने के बाद कोलकाता में तनाव का माहौल देखा गया। टीएमसी नेताओं ने स्ट्रॉन्गरूम के बाहर संदिग्ध गतिविधियों का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कुणाल घोष और शशि पांजा जैसे दिग्गज नेता स्ट्रॉन्गरूम के गेट पर धरने पर बैठ गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी खुद सखावत मेमोरियल स्ट्रॉन्गरूम के पास पहुंच गईं।

हालात को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने उन 7 इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है जहां मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। शाहिद खुदीराम बोस रोड, जादवपुर और डायमंड हार्बर रोड जैसे इलाकों में किसी भी तरह की भीड़ जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है।

▶️चुनाव आयोग की सफाई: "सब कुछ सुरक्षित है"

टीएमसी के आरोपों पर बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि स्ट्रॉन्गरूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और सभी दलों के एजेंटों की मौजूदगी में ही उन्हें सील किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र में पोस्टर बैलट की छंटनी का काम चल रहा था, जिसकी जानकारी सभी पार्टियों को पहले ही ई-मेल के जरिए दे दी गई थी।

अग्रवाल ने यह भी बताया कि स्ट्रॉन्गरूम में बिजली कनेक्शन की अनुमति होती है, इसलिए टॉर्च की रोशनी में काम होने जैसी बातों को 'संदिग्ध गतिविधि' कहना गलत है। चुनाव आयोग के इस जवाब के बाद टीएमसी नेताओं ने अपना विरोध खत्म किया। अब सभी की निगाहें 4 मई के नतीजों पर टिकी हैं कि क्या सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सच साबित होगी या दीदी एक बार फिर सबको चौंका देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+