Fact Check: क्या सच में चिड़िया को बचाने के लिए भारतीय सेना ने चलाया था अभियान, जानिए सच

नई दिल्ली, 27 जनवरी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है के एक चिड़िया बिजली के तार में फंस गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग शेयर करके यह दावा कर रहे हैं कि चिड़िया को बचाने के लिए भारतीय सेना ने अभियान चलाया और चिड़िया को सुरक्षित बचा लिया। लेकिन इस वीडियो की पड़ताल करने के बाद यह बात सामने आई है कि वीडियो में किया जा रहा दावा गलता है। यह वीडियो भारत का है ही नहीं ऐसे में यह दावा करना कि चिड़िया को बचाने के लिए भारतीय सेना ने अभियान चलाया यह गलत है।

bird

वीडियो की पड़ताल करते समय यह बात सामने आई कि यह वीडियो अमेरिका के शहर वर्जीनिया का है और इसे 2013 में रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो की गूगल पर जब तलाश की गई तो यही वीडियो सामने आया, जिसके स्क्रीनशॉट लेकर लोग सोशल मीडिया पर शेयर र रहे हैं। वीडियो को देखने पर पता चलता है कि इसे यूट्यूब पर 19 सितंबर 2013 में WAVY TV 10 के वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे 5.75 लाख से अधिक लोग अबतक देख चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वीडियो में देखा जा सकता है कि सीगल बिजली के तार में फंस जाती है। यह घटना वर्जीनिया के के लेसनर ब्रिज के पास की है। तकरीबन 24 घंटे तक यहां फंसे रहने के बाद वर्जीनिया डोमीनियन पॉवर जोकि अमेरिका की बिजली कंपनी है वह इसे बचाने के लिए अभियान शुरू करती है। तार से सीगल को निकालने के बाद उसे वर्जीनिया बीच सोसाइटी के पास भेजा जाता है। जहां पर सीगल के एक पंख का ऑपरेशन किया जाता है। ऐसे में साफ है कि यह वीडियो भारत का नहीं है और यह कई साल पुराना है। लिहाजा सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है।

Fact Check

दावा

तस्वीर में किया जा रहा दावा गलत है कि यह रस्क्यू ऑपरेशन भारत का है।

नतीजा

सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत पाया गया

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+