Fact Check: ‘दारू पीकर लिखा संविधान', क्या केजरीवाल ने किया अंबेडकर का अपमान? जानिए वायरल वीडियो का सच
Arvind Kejriwal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि केजरीवाल ने कहा कि अंबेडकर ने दारू यानी शराब पीकर संविधान लिखा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह मांग उठने लगी कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए ।
निकला एक पुराने सार्वजनिक कार्यक्रम का भाषण
इस वीडियो को लेकर फैले हुए दावों की जांच की गई, और सच्चाई सामने आई। वायरल हो रहे वीडियो में केजरीवाल के बारे में जो सनसनीखेज आरोप लगाए जा रहे थे, वो पूरी तरह से गलत हैं। वीडियो की जांच करते वक्त पता चला कि यह वीडियो अरविंद केजरीवाल के एक पुराने सार्वजनिक भाषण का है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी के संविधान के बारे में बात की थी, न कि भारत के संविधान के बारे में।

वीडियो में केजरीवाल ने कांग्रेस के संविधान की आलोचना करते हुए कहा था कि वह कहता है कि पार्टी का कोई सदस्य शराब नहीं पी सकता। इसके बाद उन्होंने मजाक करते हुए यह कहा था कि जिस व्यक्ति ने यह संविधान लिखा होगा, उसने इसे लिखते समय शराब जरूर पी होगी।
केजरीवाल ने दिया था कांग्रेस पार्टी के संविधान पर बयान
केजरीवाल ने इस भाषण में कांग्रेस पार्टी के संविधान पर टिप्पणी की थी, जिसमें यह बताया गया था कि पार्टी का कोई सदस्य शराब नहीं पी सकता। उन्होंने कहा था, "कांग्रेस पार्टी का संविधान कहता है कि कोई भी कार्यकर्ता शराब नहीं पीएगा। तो हममें से किसी ने कहा, जिसने यह संविधान लिखा होगा, उसने इसे लिखते समय शराब पी होगी।"
फैक्ट चेक से सामने आई सच्चाई ,दावा पूरी तरह से गलत
जांच के दौरान, यह पाया गया कि वीडियो का संबंध भारतीय संविधान से नहीं है, और न ही इसमें अंबेडकर पर कोई टिप्पणी की गई थी। यह वीडियो 12 साल पुराना है, जिसमें केजरीवाल कांग्रेस के संविधान पर चर्चा कर रहे थे, न कि भारत के संविधान पर।
सच्चाई यह है कि अरविंद केजरीवाल ने कभी भी यह नहीं कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नशे में संविधान लिखा था। वायरल वीडियो को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से गलत था। यह एक पुराना वीडियो है, जिसमें केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी के संविधान की आलोचना की थी, और यह वीडियो अब गलत दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें कभी हाथ में संविधान,कभी नीली कमीज, जानिए अंबेडकर सम्मान यात्रा से कांग्रेस क्या साधना चाहती है?












Click it and Unblock the Notifications