'राहुल-प्रियंका गांधी ने नीली क्रांति को फैशन शो बनाया',BSP नेता आकाश आनंद ने शाह और केजरीवाल पर भी बोला हमला
BSP Leader Akash Anand: यूपी की पूर्व सीएम मायावती के भतीजे और बसपा नेता आकाश आनंद ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर बयान जारी करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।
आकाश आनंद ने कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा निशाना साधा है। आकाश आनंद ने विशेष रूप से राहुल और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की नीली क्रांति को 'फैशन शो' बना रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक एआई वीडियो के माध्यम से बाबा साहेब की छवि से छेड़छाड़ की।

भीमराव अंबेडकर गरीबों के भगवान
आकाश ने लिखा, "करोड़ों शोषितों, वंचितों और गरीबों के लिए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर भगवान हैं, लेकिन वोटों के लिए उनके नाम का इस्तेमाल आजकल फैशन बन गया है। पहले अमित शाह ने संसद में उनका अपमान किया, फिर राहुल और प्रियंका गांधी ने हमारी नीली क्रांति को फैशन शो बना दिया, और फिर अरविंद केजरीवाल ने बाबा साहेब की छवि से छेड़छाड़ की।"
उन्होंने आगे कहा, "देश के दलित, शोषित और वंचितों के आत्मसम्मान के लिए बीएसपी का मिशन जारी रहेगा, और गृह मंत्री अमित शाह को पश्चाताप करना ही पड़ेगा।"उनका यह बयान गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में दिए गए एक बयान के बाद आया, जिस पर अभी भी राजनीति जारी है।
ओम प्रकाश राजभर ने भी कांग्रेस पर किया कटाक्ष
इस बयान के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ी कांग्रेस पर हमला बोला। राजभर कहा, "कांग्रेस हर दिन बाबा साहेब अंबेडकर का विरोध करती थी। वही कांग्रेस जो संविधान को नहीं मानती थी और आपातकाल भी लगाया था, अगर वही आज बाबा साहेब की अनुयायी बनती है, तो यह अतिशयोक्ति लगती है।"
यह भी पढ़ें नए साल से पहले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार संभव, जानिए किन विधायकों की लग सकती है लॉटरी












Click it and Unblock the Notifications