सिकुड़ती धरती, पसरता शहर
तेज शहरीकरण की आपाधापी में इंसान उन बुनियादी तथ्यों को भूल चुका है जो प्रकृति द्वारा प्रदत्त संसाधनों की हदों से वास्ता रखते हैं। जमीन इंसान की तरह अपनी आबादी को नहीं बढ़ा सकती। इस वास्तविकता को इंसान समझने के लिए आज भी तैयार नहीं है। छोटे से लेकर बड़े शहरों में दनादन टाऊनशिप बनाये जा रहे हैं। प्रत्येक अखबार में टाऊनशिप के बड़े-बडे विज्ञापन आ रहे हैं। वह भी सभी तरह की सुविधाओं को एक ही जगह पर मुहैया करवाने के कॉरपोरेट वायदों के साथ।
जमीन पर मालिकाना हक जमाने की दीवानगी इस कदर इंसान पर हावी है कि वह लगातार शहर से सड़क या रेल मार्ग से जुड़े हुए नजदीक के गाँवों को तेजी से शहर में तब्दील करता जा रहा है। जिस जमीन पर कभी सोने जैसी फसलों का पैदावार होता था, वहाँ आज वातानुकूलित मॉल्स में तरकारी और अनाज बेचे जा रहे हैं। मॉल की वजह से जिस खेत की कीमत कभी लाख-दो लाख हुआ करती थी, उसकी कीमत आज करोड़ों और अरबों में हो गई है। अश्चर्यजनक तथ्य यह है कि विकास का यह चक्र कब अपनी पारी को पूरा कर लेता है, इसका अहसास तक एक आम आदमी को नहीं हो पाता है। दलालों के इस देश में इसे बिजनेस कहा जाता है तथा जो इसे समझने में असमर्थ है, उसे मुर्ख व कमअक्ल की संज्ञा से नवाजा जाता है।
आसमान छूती कीमतें
आजकल हमारे देश में पूरा जोर सड़कों को 2-लेन से लेकर 8-लेन तक बनाने पर है। सड़क ज्यादा से ज्यादा चैड़ा हो सके इसके लिए फुटपाथ की संकल्पना को भी खारिज कर दिया गया है। हालात ऐसे हो गये हैं कि हर तरफ कंक्रीट का जंगल पनपने लगा है। विकसित शहर में हर वस्तु की अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। खाने-पीने की चीजों से लेकर हर उपभोग वाली वस्तुओं की कीमत कस्बानुमा शहरों से अधिक होती है। सारा काम यहाँ प्रायोजित तरीके से किया जाता है।
इस तरह के शहरों में छाया की तो जरुरत होती है, लेकिन पेड़ों की नहीं। बाईयों के बिना यहाँ के रहवासियों का काम नहीं चलता है, परन्तु झुग्गी-झोपड़ी से उनको सख्त नफरत है। भले ही लगातार दोहन से भूजल का स्तर पाताल में चला गया हो, लेकिन यहाँ के निवासी बिना पष्चाताप के निरंतर धरती माँ के साथ बलात्कार करते रहते हैं। ऐसी प्रवृत्ति वाले इंसानों ने ही दिल्ली में यमुना मैया को नदी से नाला बना दिया है।
विचारहीनता की स्थिति में और पुराने शहरों के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के नाम पर सड़क से सटे मकानों को तोड़कर सड़क की चैड़ाई को बढ़ाया जा रहा है। इतना ही नहीं सड़क के किनारों पर अवस्थिति फुटपाथों को तोड़कर, वहाँ पर अपनी दुकान के सहारे अपना जीवन बसर करने वाले गरीबजनों को भी, उनकी आजीविका से महरुम किया जा रहा है। आज या तो फुटपाथ के लिए कोई स्थान नहीं है, यदि कहीं है भी तो वहाँ जगह इतनी कम है कि दुकान को ठीक से वहाँ नहीं चलाया जा सकता। इस तरह की प्रतिकूल परिस्थिति में पार्किंग की बात करना ही बेमानी है।
सांसत में आम आदमी की जान
अगर कहीं फुटपाथ को एक निश्चित योजना के तहत विकसित भी किया गया है तो वहाँ पर बेरिकेडिंग की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आम नागरिक की जान हमेशा सांसत में बनी रहती है। ट्रैफिक और गाड़ियों की आँखमिचौली में प्रति दिन पूरे देश में दहाई की संख्या में आम लोग असमय ही काल के ग्रास बन जाते हैं।
हमेशा सड़कों पर मरम्मत तथा खुदाई का कार्य चलते रहने के कारण कोई न कोई दुर्घटना घटित होती ही रहती है। हद तब हो जाती है, जब इस तरह का सारा काम बिना किसी चेतावानी वाला बोर्ड लगाये हुए किया जाता है। आधे-अधूरे विकास की अवस्था में, अभी भी भारत के तथाकथित विकसित शहरों में स्ट्रीट लाईटों की स्थिति दयनीय है। रोषनी से महरुम सड़क हमेषा दुर्घटना को आमंत्रित करता है। ऊपर से सड़कों पर बने बेतरतीब ब्रेकर हालात को बद से बदतर बना देते हैं।
दूसरी महत्वपूर्ण कमी इस मामले में व्यस्तम सड़कों पर पैदल मार्ग का नहीं होना है। खास करके चैराहों पर। कहीं-कहीं जेब्रा क्रासिंग तो रहते हैं, पर ज्यादतर उन पर दो और चार पहिया वाहनों का कब्जा रहता है। ये वाहन कभी भी पैदल चलने वालों का ख्याल नहीं रखते हैं। लिहाजा हमेषा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि शहरों में आज न तो खेल के मैदान हैं और न ही बाग-बगीचे व पार्क । कब्रिस्तानों तक को नहीं छोड़ा है इंसानों ने। वहाँ भी आकाष को छूती बड़ी-बड़ी इमारत बन चुकी है।
शादी-ब्याह, उत्सव और शोक सभाओं में शामिल होने तक के लिए जगह नहीं बची है। इस कारण अब शादी-ब्याह से लेकर शोक सभा तक सड़कों पर होने लगे हैं। धरना-प्रदर्षन के लिए भी लोग सड़कों का सहारा लेने लगे हैं। आज भी धरना-प्रदर्षन असंतोश्ा जाहिर करने का सबसे सशक्त माघ्यम है। इसका सहारा लेकर लोग-बाग अपने दिल की भड़ास को बाहर निकाल देते हैं, जिसके कारण भविष्य में घटित होने वाली बड़ी- बड़ी घटनाएँ अपने अंजाम तक पहुँचने से पहले ही दम तोड़ देती हैं।
फिलवक्त बच्चे शारारिक खेल की बजाए कमरे में बंद होकर खेल खेलना पंसद करते हैं। टेलीविजन उनका सबसे बड़ा साथी बन चुका है। टेलीविजन के बाद उनका सबसे गहरा रिष्ता कम्पयूटर के साथ है। इसके कारण बच्चों में कई तरह की बीमारियाँ पनप रही हैं। टेलीविजन और कार्टून वाले कार्यक्रमों की वजह से बच्चे हादसों का भी षिकार बन जाते हैं। अभी हाल ही में एक बच्ची ने खेल-खेल में भोपाल में फांसी लगा लिया था।
क्या विकास की कीमत चुकाने की हैसियत है?
शहरीकरण का उद्देष्य है संसाधनों से युक्त सुविधा को इंसानों को मुहैया करवाना, पर यहाँ ध्यान रखने वाली बात यह है कि इन सुविधाओं का उपभोग करने के लिए आज इंसान को न्यूनतम पचास हजार रुपए प्रति माह आय की जरुरत है, लेकिन यहाँ सवाल यह उठता है कि विकास की इतनी बड़ी कीमत चुकाने की हैसियत भारत में सभी के पास है क्या?
आधारभूत संरचना में क्रमिक रुप से सुधार लाना बेहतर तरीके से जीवन जीने के लिए सबसे पहली शर्त है, किन्तु आधारभूत संरचना का पर्याय यहाँ पर सिर्फ चैड़ी, साफ-सुथरी और चिकनी सड़क के साथ टाऊनषिप व गगनचुंबी इमारते नहीं हैं। पड़ताल से स्पष्ट है कि हेमामालिनी के गालों जैसी चिकनी सड़कों पर कभी भी साइकिल नहीं चलाया जा सकता और न ही टाऊनषिप व गगनचुंबी इमारतों में गरीबों का प्रवेष हो सकता है।
सच कहा जाये तो इनसे अलग हटकर गरीबों की एक दूसरी ही दुनिया है, जहाँ वे खुले आकाष के नीचे रहते हैं और दो रोटी पाने की जद्दोजहद में वे एक-दूसरे का खून तक बहाने से गुरेज नहीं करते। अस्तु लोकतांत्रिक देष में उनका तो ख्याल रखा ही जाना चाहिए। सभी को बेहतर सुविधा मिले, इससे किसी को कोई तकलीफ नहीं है। आधुनिक तरीके से शहरीकरण की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा सकता है, परन्तु इस पूरी कवायद में कुदरती संसाधनों की सीमाओं और उन गरीबों का भी जरुर ध्यान रखा जाना चाहिए जो दो जून की रोटी पाने के लिए रोज संघर्ष करते हैं।
लेखक परिचय-
श्री सतीष सिंह वर्तमान में स्टेट बैंक समूह में एक अधिकारी के रुप में दिल्ली में कार्यरत हैं और विगत दो वर्षों से स्वतंत्र लेखन कर रहे हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान से हिन्दी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद 1995 से जून 2000 तक मुख्यधारा की पत्रकारिता में इनकी सक्रिय भागीदारी रही है। श्री सिंह से मोबाईल संख्या 09650182778 के जरिये संपर्क किया जा सकता है।
-
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं? -
T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'? -
IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!












Click it and Unblock the Notifications