रजत पाटीदार का रौद्र रूप, 30 गेंदों में 65 रन बना उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, अकेले दिला दी टीम को जीत

Rajat Patidar: भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश लीग (MPL) टी20 सिंधिया कप 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। ग्वालियर चीता की कप्तानी कर रहे पाटीदार ने मालवा स्टैलियंस के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को शानदार जीत दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ग्वालियर चीता को बीच के ओवरों में तेज रन गति की जरूरत थी और ऐसे समय में कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 30 गेंदों में 65 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। पाटीदार ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए और विपक्षी गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में ला दिया। उन्होंने अपनी हालिया आईपीएल फॉर्म का जबरदस्त फायदा उठाते हुए गदर काट दिया।

Rajat Patidar

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत ग्वालियर चीता ने 20 ओवर में 190 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। पाटीदार की यह पारी न सिर्फ टीम की जीत की नींव बनी, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में उनके इरादों का भी बड़ा संदेश दे गई।

191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मालवा स्टैलियंस की टीम 139 रन पर सिमट गई और ग्वालियर चीता ने मुकाबला 51 रन से अपने नाम कर लिया। टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच का असली अंतर रजत पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी साबित हुई।

दिलचस्प बात यह है कि भारत के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पाटीदार ने इस टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ने ग्वालियर चीता को मजबूती प्रदान की। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभाव छोड़ने वाले रजत पाटीदार का यह प्रदर्शन उन लोगों के लिए भी एक बड़ा जवाब माना जा सकता है, जो उनके भविष्य को लेकर सवाल उठा रहे थे। MPL 2026 में उनकी यह पारी साबित करती है कि वह किसी भी इवेंट में अपनी धाकड़ बैटिंग से मैच का रुख पलट सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+