'ओवर-सेक्सुअलाइज प्रोफेशन है, इज्जत नहीं मिलती’ कंगना रनौत ने नर्स ड्रेस कोड पर दिया बड़ा बयान, Video
Kangana Ranaut Statement on Nurses Uniform: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने नर्सों की यूनिफॉर्म और उनके प्रोफेशन को लेकर अपनी राय रखी हैं जिससे नई चर्चा शुरू हो गई है। एएनआई को दिए गए हालिया इंटरव्यू में खुलकर कहा कि हमारे देश में नर्सोे की ड्रेस अभी अंग्रेजों के समय की है इसे अब बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपनी मर्जी के कपड़े पहन सकते हैं। लेकिन नर्सों के लिए सर्दी हो या गर्मी, ड्रेस एक है।
नर्सिंग की ड्रेस में बदलाव की मांग
कंगना रनौत ने कहा, नर्स की वर्दी ब्रिटिश दौर वाली है। पिन और कैप पहनना, विदेशी कल्चर से प्रभावित है। इसे भारतीय अंदाज में ढालने की अब जरूरत है। नर्सों को अपनी सुविधा के हिसाब से ड्रेस मिलनी चाहिए। यह बदलाव उनके हित के लिए जरूरी है।

'ओवर-सेक्शुअलाइज' किया गया'
कंगना ने आगे कहा कि नर्सिंग जैसे नोबेल प्रोफेशन को समाज में अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है और इसे "ओवर-सेक्शुअलाइज" किया गया है। उनका कहना था कि फिल्मों, जोक्स और कॉस्ट्यूम्स में नर्सों को जिस तरह दिखाया जाता है, वह सही नहीं है, जबकि असल में नर्स हेल्थ सिस्टम की सबसे अहम कड़ी हैं।
'नर्स असल में सिस्टम की रीढ़ हैं'
कंगना रनौत ने यह भी कहा कि नर्सें बहुत कम सैलरी में अस्पतालों में सबसे ज्यादा काम करती हैं-मरीजों की देखभाल से लेकर कई जरूरी जिम्मेदारियां निभाती हैं। उनके अनुसार समाज में नर्सों को वह सम्मान नहीं मिलता जिसके वे हकदार हैं। कंगना ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म भी इसी सोच को बदलने की कोशिश करती है और नर्सों की वास्तविक भूमिका को सम्मान के साथ दिखाती है।

कंगना रनौत की 12 जून को रिलीज होगी फिल्म
कंगना की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को रिलीज होने वाली है, जिसमें वे 26/11 हमले के दौरान अस्पताल में काम करने वाली नर्सों की भूमिका निभाने वाली महिलाओं की कहानी पेश करेंगी, जिन्होंने संकट के समय में कई मरीजों की जान बचाई थी और जरूरी मेडिकल सेवाएं दी थीं। कंगना रनौत ने अपनी पहली फिल्म के किए थे इंटिमेट सीन, माता-पिता का रिएक्शन क्या था? एक्ट्रेस ने किया खुलासा












Click it and Unblock the Notifications