UPPSC LT ग्रेड में निकली बंपर भर्ती, 7466 पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां चेक करें सारी डिटेल

UPPSC LT Grade Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आया है। लंबे समय से प्रतीक्षित एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राज्य के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार भर्ती प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिनसे कला और हिंदी विषय के अभ्यर्थियों को खास लाभ मिलेगा।

अगर आप भी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आवेदन जरूर करें। इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर करना होगा। वहीं, ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2025 तय की गई है।

UPPSC

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए 15 अलग-अलग विषयों के पद हैं और हर पद के लिए योग्यता अलग है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें: UPPSC RO-ARO Exam: 6 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी RO-ARO की परीक्षा, कैसा रहा इस बार का पेपर?

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवार: ₹125
  • एससी/एसटी उम्मीदवार: ₹65
  • विकलांग उम्मीदवार: ₹25
  • एक्स सर्विसमैन: ₹65

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा:

  • ₹44,900 से ₹1,42,400 तक वेतन
  • ग्रेड पे ₹4600

संशोधित नियमों में अहम बदलाव

  • कला विषय के लिए BFA धारक पात्र: संशोधित नियमों के अनुसार कला विषय के लिए BFA (ललित कला) करने वाले उम्मीदवारों को बीएड की अनिवार्यता से छूट दी गई है। हालांकि BEd करने वाले उम्मीदवारों को चयन में वरीयता दी जाएगी।
  • हिंदी विषय के लिए नई पात्रता: अब हिंदी विषय के लिए स्नातक के साथ इंटरमीडिएट में संस्कृत विषय या उत्तर मध्यमा कोर्स वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास बीएड की डिग्री हो।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को सबमिट कर डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी

UPPSC की इस भर्ती के जरिए हजारों पद भरे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करते समय सभी दस्तावेज़ और योग्यता की दोबारा जांच जरूर करें। आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त 2025 है, इसलिए समय पर प्रक्रिया पूरी करना न भूलें।
ये भी पढ़ें: CAT 2025: IIM कोझिकोड करेगा इस साल परीक्षा का आयोजन, चेक करें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम की तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+