CAT 2025: IIM कोझिकोड करेगा इस साल परीक्षा का आयोजन, चेक करें रजिस्ट्रेशन और एग्जाम की तारीख
CAT 2025: अगर आप भारत के टॉप मैनेजमेंट संस्थान, जैसे IIMs में दाखिला लेने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी CAT 2025 की तारीख तय हो चुकी है और इसके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने जा रही है। लाखों छात्र हर साल CAT में हिस्सा लेकर IIMs और अन्य नामी B-Schools में एडमिशन के लिए अपनी किस्मत आजमाते हैं। ऐसे में अगर आप भी तैयारी कर रहे हैं, तो अब कमर कसने का वक्त आ गया है।
कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 इस साल 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। CAT 2025 का आयोजन इस बार IIM कोझिकोड द्वारा किया जा रहा है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में तीन शिफ्टों में होगी।

CAT के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से शुरू
CAT 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 सुबह 10 बजे से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तय की गई है।
ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी, परीक्षा 3 अगस्त को, एग्जाम से पहले जान लें जरूरी नियम
एडमिट कार्ड और रिजल्ट की जानकारी
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे। वहीं CAT 2025 का रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में आने की संभावना है।
रजिस्ट्रेशन फीस
इस साल CAT परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क में थोड़ा बदलाव किया गया है -
- SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए ₹1300
- अन्य सभी वर्गों के लिए ₹2600
170 शहरों में होगी परीक्षा
CAT 2025 परीक्षा देशभर के करीब 170 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करते समय अपनी पसंद के पांच शहर चुन सकेंगे, जिससे उन्हें नजदीकी परीक्षा केंद्र मिल सके।
किसके लिए है यह परीक्षा?
CAT परीक्षा भारत के IIM संस्थानों और कई अन्य प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेजों में पोस्टग्रेजुएट (MBA) और डॉक्टोरल (PhD) कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। हालांकि CAT केवल एक पात्रता परीक्षा है, अंतिम चयन के लिए ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू आदि अन्य चरण भी होते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
CAT 2025 से जुड़ी अन्य जानकारियां और अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in विज़िट करते रहें।
ये भी पढ़ें: UPPSC RO-ARO Exam: 6 लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी RO-ARO की परीक्षा, कैसा रहा इस बार का पेपर?
-
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई -
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट वॉर के बीच सोना फिर 3650 रुपये सस्ता, अब कितने का मिल रहा है 22k-18k गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications