अबतक नहीं उतरा 'सैयारा' का बुखार! अहान या अनीत, कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा? एक्ट्रेस के बारे में जान चौंक जाएंगे
'Saiyaara' Ahaan Panday-Aneet Padda Education: बॉलीवुड में इस समय सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है - 'सैयारा'। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों को न सिर्फ सिनेमाघरों तक खींचा है बल्कि रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ इंडस्ट्री में नई लहर पैदा कर दी है। रिलीज के महज 10 दिनों में यह फिल्म 256 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसका कलेक्शन 379.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
खास बात यह है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के जरिए दो नए चेहरे - अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बड़े पर्दे पर ऐसा जादू बिखेरा है कि दर्शक इनके दीवाने हो गए हैं। इस फिल्म के साथ अहान पांडे ने बतौर हीरो बॉलीवुड में कदम रखा है। उनके साथ अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रही हैं। दोनों कलाकारों के बीच उम्र का फर्क पांच साल का है-अहान 27 साल के हैं, जबकि अनीत 22 साल की हैं।

कहां से पढ़े हैं अहान और अनीत?
अहान पांडे ने मुंबई के ओबेरॉय इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और फिर मुंबई विश्वविद्यालय से सिनेमैटिक आर्ट्स में डिग्री हासिल की। फिल्मों में आने से पहले वह 'फ्रीकी अली' और 'रॉक ऑन' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Saiyaara Box Office Collection: 'सैयारा' के कलेक्शन में आई गिरावट, कुल कमाई पहुंचा 300 करोड़ के पार!
दूसरी ओर, अनीत पड्डा ने अमृतसर के स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के जीसस एंड मैरी कॉलेज से ह्यूमैनिटीज में डिग्री ली। कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और 'सैयारा' से पहले भी कई विज्ञापनों और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
अहान-अनीत की नेट वर्थ भी कर रही है हैरान
करियर की शुरुआत में ही अहान पांडे की नेट वर्थ लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं, अनीत पड्डा की नेट वर्थ करीब 5 करोड़ रुपये मानी जाती है, जो उनकी सफलता का बड़ा सबूत है। 'सैयारा' की सफलता ने अहान और अनीत दोनों को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। फिल्म की बढ़ती कमाई और इन कलाकारों की लोकप्रियता देखकर साफ है कि यह जोड़ी आने वाले समय में भी दर्शकों के लिए कई सरप्राइज लेकर आएगी।
ये भी पढ़ें: Saiyaara Box Office Collection: 13वें दिन 'सैयारा' के कलेक्शन में आई हल्की गिरावट, जानिए टोटल कलेक्शन












Click it and Unblock the Notifications