Saiyaara Box Office Collection: 'सैयारा' के कलेक्शन में आई गिरावट, कुल कमाई पहुंचा 300 करोड़ के पार!
Saiyaara Box Office Collection: 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। अहान पांडेय और अनीत पड्डा के बॉलीवुड डेब्यू वाली 'सैयारा' की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है, जिसके कारण दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि फिल्म को रिलीज हुए अभी ज्यादा समय नहीं बीता है, लेकिन इसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरे बुधवार को भी फिल्म की कमाई संतोषजनक रही, हालांकि पिछले दिनों की तुलना में इसमें कुछ गिरावट देखी गई।

फिल्म ने चौदहवें दिन 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 21.5 करोड़ रुपये रहा। इसके बाद दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 35.7 करोड़, चौथे दिन 24 करोड़, पांचवें दिन 25 करोड़, छठे दिन 21.5 करोड़, सातवें दिन 19 करोड़, आठवें दिन 18 करोड़, नौवें दिन 26.5 करोड़, दसवें दिन 30 करोड़, ग्यारहवें दिन 9.25 करोड़ और बारहवें दिन 10 करोड़ रुपये, 13वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 280.50 करोड़ रुपये हो गया है।
'सैयारा' की इस कमाई से ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। बिना किसी बड़े प्रचार या इंटरव्यू के, फिल्म लगातार दर्शकों को आकर्षित कर रही है। खासतौर पर युवा वर्ग को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है, जिसके चलते वीकेंड के अलावा सप्ताह के दिनों में भी इसकी कमाई अच्छी बनी हुई है। इसका क्रेज अभी भी बरकरार है और उम्मीद है कि यह जल्द ही 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।
इस सप्ताह अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत की 'धड़क 2' जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'सैयारा' इनके प्रदर्शन के बावजूद अपनी कमाई की गति बनाए रख पाती है या नहीं। गौरतलब है कि 'धड़क 2' सेंसर बोर्ड में अटकी थी, जबकि अजय देवगन ने 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट 'सैयारा' के कारण आगे बढ़ा दी थी। 1 अगस्तो को अब दोनों ही फिल्में रिलीज हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications