Saiyaara Box Office Collection: 13वें दिन 'सैयारा' के कलेक्शन में आई हल्की गिरावट, जानिए टोटल कलेक्शन
Saiyaara Box Office Collection Day 13: 18 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने केवल 13 दिनों में 273 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। फिल्म की रिलीज को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। लेकिन दूसरे बुधवार को भी इसकी कमाई संतोषजनक रही। हालांकि कमाई के आंकड़ों में गिरवाट देखने को मिली है।
अहान पांडेय और अनीत पड्डा ने 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है, जिसके चलते दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आ रहे हैं। फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है। इसकी वजह से फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल जल्द ही हो सकती है।

फिल्म ने अपने 13वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म ने पहले दिन - 21.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन - 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन - 35.7 करोड़ रुपये, चौथे दिन - 24 करोड़ रुपये, पांचवें दिन - 25 करोड़ रुपये, छठवें दिन - 21.5 करोड़ रुपये, सांतवे दिन - 19 करोड़ रुपये, आठवें दिन - 18 करोड़ रुपये, नौवे दिन- 26.5 करोड़ रुपये, दसवें दिन- 30 करोड़ रुपये, ग्यारहवां दिन- 9.25 करोड़ रुपये, बाहरवां दिन- 10 करोड़ रुपये। इस प्रकार फिल्म ने कुल 273 करोड़ रुपये की कमाई की है।
'सैयारा' की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। बिना किसी विशेष प्रचार और इंटरव्यू के, फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। युवाओं को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है, और वे बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में इसे देखने जा रहे हैं, यही कारण है कि वीकडेज में भी फिल्म की कमाई अच्छी हो रही है।
इस सप्ताह अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत की 'धड़क 2' जैसी दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'सैयारा' इन फिल्मों के प्रदर्शन के बावजूद अपनी कमाई बरकरार रख पाती है या नहीं। 'धड़क 2' पिछले कुछ समय से सेंसर बोर्ड में अटकी हुई थी, वहीं अजय देवगन ने 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट 'सैयारा' की वजह से आगे खिसका दी थी।












Click it and Unblock the Notifications