NEET UG 2026: MBBS की सीटों में बंपर बढ़ोतरी! NMC ने जारी किया 1.36 लाख MBBS सीट का नया मैट्रिक्स
NEET UG 2026 NMC Medical Seat List: नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने 2026-27 के सत्र के लिए MBBS सीटों की ऑफिसियल सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इस बार देशभर में मेडिकल सीटों संख्या पहले से बढ़ा दी गई है। NMC के मुताबिक, अब 823 मेडिकल कॉलेजों में टोटल 1,36,939 MBBS सीटों पर एडमिशन होगा। इस बार 25 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है।
ऐसे में NEET UG 2026 के एस्पिरेंट्स के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों मेडिकल कॉलेज में एडमिशन का पहले से ज्यादा चांस मिलेगा। यह सीट मैट्रिक्स मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया में भी अहम भूमिका निभाएगी। नेशनल मेडिकल कमीशन के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने 2026-27 सत्र के लिए MBBS सीटों का पूरा डिटेल जारी किया है। इसके अनुसार, देशभर के 823 मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,36,939 MBBS सीटें उपलब्ध होंगी। इनमें 1,27,028 पहले से मंजूर सीटें हैं, जबकि इस साल 9,911 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

एप्रूव्ड सीटों से ज्यादा एडमिशन नहीं होगा
NMC ने साफ किया है कि कोई भी मेडिकल कॉलेज अपनी मंजूर सीटों से अधिक स्टूडेंट्स का एडमिशन नहीं ले सकेगा। यह सीट मैट्रिक्स 13 जुलाई 2026 तक मंजूर सीटों के आधार पर तैयार की गई है। यदि आगे किसी कॉलेज की सीटों में बदलाव होता है, तो MARB नया आदेश जारी करेगा और संशोधित जानकारी NMC की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। साथ ही, जिन निजी मेडिकल कॉलेजों को इस साल नई शुरुआत की मंजूरी मिली है, उन्हें सात दिन के भीतर इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी (E-Bank Guarantee) जमा करनी होगी। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर उन्हें लेटर ऑफ परमिशन (LoP) जारी किया जाएगा।
सरकारी और निजी दोनों कॉलेजों में सीटें बढ़ीं
इस साल सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 2,111 नई सीटें जोड़ी गई हैं। अब 441 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 63,296 MBBS सीटें होंगी। वहीं, 382 निजी मेडिकल कॉलेजों में 7,800 नई सीटें जुड़ने के बाद कुल सीटों की संख्या 73,643 हो गई है।
25 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी
NMC ने इस साल 25 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की परमिशन दी है। इनमें कुल 2,400 MBBS सीटें उपलब्ध होंगी। सरकारी क्षेत्र में 7 नए मेडिकल कॉलेज शुरू होंगे, जिनमें कुल 400 सीटें होंगी। इनमें आंध्र प्रदेश के पिट्टापुरम, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर-कुनकुरी, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और सिक्किम गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
वहीं, प्राइवेट सेक्टर में 18 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिली है, जहां कुल 2,000 MBBS सीटें होंगी। इनमें बिहार के बुद्धा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट और श्रीनिवास एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उत्तर प्रदेश के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज और सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के नए मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: 'सवा दो लाख में बिका क्वेश्चन पेपर', NEET के बाद अब UGC NET पर विवाद, 100 पेज के PDF से मैच हुए 90 सवाल!


Click it and Unblock the Notifications
