'सवा दो लाख में बिका क्वेश्चन पेपर', NEET के बाद अब UGC NET पर विवाद, 100 पेज के PDF से मैच हुए 90 सवाल!
UGC NET 2026 Paper Leak Controversy: पेपर लीक इस वक्त देश में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। नीट परीक्षा का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि पेपर लीक का एक नया मुद्दा सामने आ गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) के बाद इस बार मामला नेट की परीक्षा से जुड़ा हुआ है। UGC NET 2026 की परीक्षा हाल में ही हुई थी और अब ये एग्जाम सवालों के घेरे में है।
ये विवाद 30 जून को हुई UGC NET सोशियोलॉजी की परीक्षा से जुड़ा हुआ है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक 100 पन्नों का PDF वायरल हो रहा है जिसे लेकर दावा है कि परीक्षा में आए कई सवाल उस PDF के क्वेश्चन से मैच हो रहे थे। स्टूडेंट्स का कहना है कि वायरल हो रहा 100 पन्नों का PDF कोई आम नोट्स नहीं है बल्कि रियल एग्जाम के क्वेश्चन तैयार करने में इस्तेमाल किए गए डाक्यूमेंट्स हैं।

परीक्षा के बाद अभ्यर्थी दावा कर रहे हैं कि 30 जून को हुई परीक्षा में 90 क्वेश्चन वायरल PDF से मैच हो रहे हैं। कैंडिडेट्स का कहना है कि क्वेश्चन के साथ-साथ ज्यादातर ऑप्शन का पैटर्न भी हुबहु है। आरोप है कि PDF का मेटाडेटा 30 जून की सुबह का है। बता दें, सोशियोलॉजी की परीक्षा 30 जून को दोपहर में आयोजित की गयी थी।
ये भी पढ़ें: किस तारीख तक जारी होगी Re-NEET UG की फाइनल आंसर की? कब आएगा रिजल्ट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट
सवा दो लाख में बिक रहा था क्वेश्चन
सोशल मीडिया पर अभ्यर्थी NTA पर सवाल उठा रहे हैं साथ ही दावा कर रहे हैं कि कथित प्रश्न पत्र 2.25 लाख में बेचा जा रहा था। दावा किया गया है कि पेपर लीक का ये नेटवर्क बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में सक्रिय था। कुछ स्टूडेंट यूनियन और सोशल मीडिया पोस्ट्स का दावा है कि कथित तौर पर NTA UGC NET पेपर लीक करने वाले नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आने वाली परीक्षाओं के क्वेश्चन पेपर भी उपलब्ध कराने का दावा किया है।
राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना
NET पेपर लीक के दावों के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार और NTA पर सवाल उठाते हुए इसे एक गंभीर मामला बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि क्वेश्चन पेपर तैयार करने में इस्तेमाल किए गए डाक्यूमेंट्स का परीक्षा से पहले ही वायरल हो जाना एक बेहद गंभीर विषय है। उनका दावा है कि उस PDF के कई क्वेश्चन 30 जून को हुए सोशियोलॉजी के पेपर से मैच हो रहे हैं।
गांधी ने आरोप लगाया कि कथित क्वेश्चन स्टूडेंट्स को लाखों रूपये में बेचे जा रहे थे। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार परीक्षा से जुड़े विवादों के बाद भी स्टूडेंट्स को जवाबदेही और न्याय नहीं मिल जा रहा है। गांधी का आरोप है कि बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों के बाद भी सरकार आँख मूंदे, हाथ-पर-हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत और उनके भविष्य की अनदेखी की जा रही है।
कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि मंत्रालय ने NTA को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। हालांकि अभी तक मंत्रालय या NTA की ओर से इस मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें: 1 दिन में नहीं, अब 5 से 6 दिन चलेगी NEET-UG परीक्षा, हर शिफ्ट में बैठेंगे 5 लाख छात्र, क्या है पूरा नया मॉडल?












Click it and Unblock the Notifications