NEET UG 2025 Result: कब आएगा NEET UG का परिणाम? जानिए क्या रहा है बीते सालों में रिजल्ट जारी करने का ट्रेंड

NEET UG 2025 Result Date: देश के लाखों छात्रों के लिए NEET UG 2025 का रिजल्ट एक बड़े सपने की दिशा में अगला कदम है। 4 मई को आयोजित इस परीक्षा में मेडिकल, डेंटल और आयुष कोर्सेस में दाखिले की चाह रखने लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब सबकी नजरें NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं कि रिजल्ट कब होगा।

पिछले सालों के पैटर्न को देखें तो उम्मीद की जा रही है कि 14 जून से पहले नतीजे घोषित हो जाएंगे। ऐसे में इस एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स की धड़कने बढ़ी हुई हैं। रिजल्ट आते ही देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो छात्रों के करियर की दिशा तय करेगी।

NEET UG 2025 Result

23 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन

NEET UG 2025 परीक्षा का आयोजन 4 मई को हुआ था। इस साल इस परीक्षा के लिए लगभग 23 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। एग्जाम देने लगभग 20.8 लाख उम्मीदवारों पहुंचे थे। अब सभी उम्मीदवारों को नीट यूजी रिजल्ट 2025 का इंतजार है। परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: अब 21 जून से नहीं होगी UGC NET जून 2025 की परीक्षा, क्यों किया गया शेड्यूल में बदलाव? देखें लेटेस्ट अपडेट

14 जून तक कभी भी आ सकता है रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पहले ही जानकारी दी है कि NEET UG रिजल्ट 2025 को 14 जून तक जारी कर दिया जाएगा। यानी 4 मई को हुई परीक्षा के करीब 41 दिन बाद नतीजे आने की संभावना है। पिछले वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो आमतौर पर परीक्षा के 30-40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है।

रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग में शामिल होना होगा। इसमें उम्मीदवारों की रैंक और उनके द्वारा दिए गए कॉलेज व कोर्स के विकल्पों के आधार पर उन्हें एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस जैसे कोर्सेस में एडमिशन मिलेगा।

पिछले 5 सालों में कब-कब आया नीट रिजल्ट

2024: परीक्षा 5 मई, परिणाम 4 जून
2023: परीक्षा 7 मई, परिणाम 13 जून
2022: परीक्षा 17 जुलाई, परिणाम 7 सितंबर
2021: परीक्षा 12 सितंबर, परिणाम 1 नवंबर
2020: परीक्षा 13 सितंबर, परिणाम 16 अक्टूबर

2024 में रिजल्ट को लेकर विवाद

2024 में रिजल्ट अपेक्षाकृत जल्दी 4 जून को आ गया था, लेकिन पेपर लीक विवाद के चलते री-रिवाइज्ड रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी करने की प्रक्रिया जुलाई तक खिंच गई थी।

कोविड काल में रिजल्ट में हुई देरी

2020 और 2021 में कोरोना महामारी के चलते परीक्षा की तारीखें और रिजल्ट शेड्यूल काफी आगे बढ़ा दिए गए थे। परीक्षा सितंबर में हुई और रिजल्ट अक्टूबर-नवंबर में जारी किया गया।

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG रिजल्ट 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों को neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां रोल नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।

रिजल्ट को लेकर अपडेट पर नजर बनाए रखें

NEET UG रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए। उम्मीद है कि 14 जून से पहले किसी भी दिन यह नतीजे घोषित किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025 में बड़ा बदलाव, दो नहीं एक शिफ्ट में होगी परीक्षा, स्टूडेंट्स की परफोर्मेंस पर होगा क्या असर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+