अब 21 जून से नहीं होगी UGC NET जून 2025 की परीक्षा, क्यों किया गया शेड्यूल में बदलाव? देखें लेटेस्ट अपडेट
UGC NET जून 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की तारीखों में बदलाव करते हुए नई डेटशीट जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 21 जून की जगह 25 जून से शुरू होगी। परीक्षा का विषयवार शेड्यूल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी और उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी परीक्षा से पहले दे दी जाएगी। इस बदलाव से छात्रों को न सिर्फ तैयारी का अतिरिक्त समय मिलेगा, बल्कि परीक्षा की रणनीति तय करने में भी आसानी होगी। NTA का यह कदम परीक्षा आयोजन को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

परीक्षा की तारीख में बदलाव
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 सत्र की परीक्षा तारीख में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 25 जून 2025 से शुरू होकर 29 जून 2025 तक चलेगी। पहले यह परीक्षा 21 जून से शुरू होने वाली थी। तारीख बदलने के साथ-साथ NTA ने विषयवार परीक्षा शेड्यूल भी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025: NTA ने किया CUET पैटर्न में बदलाव, अकाउंटेंसी में यूनिट V अब ऑप्शनल, देखें डिटेल
एग्जाम सिटी की जानकारी 10 दिन पहले
परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र किस शहर में होंगे, इसकी जानकारी यूजीसी नेट की वेबसाइट पर परीक्षा से 10 दिन पहले जारी कर दी जाएगी। इससे छात्रों को यात्रा और अन्य तैयारियों में आसानी होगी।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में कराई जाएगी।
- पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
दो पेपर, कोई ब्रेक नहीं
परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2. दोनों ही पेपर एक साथ, बिना किसी ब्रेक के आयोजित किए जाएंगे।
- पेपर 1: 100 नंबर के ऑब्जेक्टिव सवाल
- पेपर 2: 200 नंबर के ऑब्जेक्टिव सवाल
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। भाषा विषयों को छोड़कर बाकी प्रश्नपत्र केवल हिंदी और अंग्रेज़ी में होंगे। उम्मीदवार उसी भाषा में उत्तर देंगे, जो उन्होंने आवेदन फॉर्म में चुनी है।
ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा शेड्यूल
- यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "UGC NET June 2025 Exam Schedule" लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें विषयवार तारीखें दी गई होंगी।
- फाइल डाउनलोड करें और जरूरत होने पर उसका प्रिंट भी रखें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in खोलें।
- "UGC NET June 2025 Admit Card Download" लिंक खोजें।
- एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
- सबमिट करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।
परीक्षा के जरिए मिलेंगे ये अवसर
UGC NET जून 2025 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ये अवसर मिल सकते हैं:
- जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति
- केवल असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति
- पीएचडी में एडमिशन - 85 विषयों के लिए सीबीटी मोड में
किसी भी मदद के लिए संपर्क करें
उम्मीदवार किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के लिए एनटीए की हेल्पलाइन 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET PG 2025 में बड़ा बदलाव, दो नहीं एक शिफ्ट में होगी परीक्षा, स्टूडेंट्स की परफोर्मेंस पर होगा क्या असर?
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications