NEET MDS 2025: एग्जाम के बाद अब आंसर-की का इंतजार, जानिए मार्किंग स्कीम से जुड़ी अहम बातें
NEET MDS 2025 Marking Scheme: अगर आपने भी हाल ही में नीट MDS 2025 की परीक्षा दी है और अब बेसब्री से आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। देशभर में हजारों उम्मीदवारों ने 19 अप्रैल 2025 को आयोजित हुई इस परीक्षा में हिस्सा लिया।
अब सभी की निगाहें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं, जहां जल्द ही आंसर-की जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा हो चुकी है, लेकिन इसके साथ-साथ अब जानना जरूरी हो गया है कि इस परीक्षा की मार्किंग स्कीम क्या है, नेगेटिव मार्किंग कितनी है, और आंसर-की कैसे चेक करें। इन सभी सवालों के जवाब आपको इस खबर में मिलेंगे।

क्या NEET MDS 2025 में है नेगेटिव मार्किंग?
हर प्रतियोगी परीक्षा में सबसे पहले उम्मीदवार यही जानना चाहते हैं कि अगर जवाब गलत हुआ तो अंक कटेंगे या नहीं। नीट एमडीएस 2025 में इस सवाल का जवाब है - हां, इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी। यानी अगर किसी सवाल का गलत उत्तर दिया गया तो 1 अंक काट लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानिए कौन बना टॉपर
जानिए पूरी मार्किंग स्कीम
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा की मार्किंग स्कीम कुछ इस प्रकार है:
- सही उत्तर पर मिलेंगे 4 अंक
- गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती
- कोई सवाल नहीं छोड़ा तो न अंक मिलेगा, न कटेगा
आंसर-की ऐसे करें चेक
जब NBEMS की ओर से आंसर-की जारी की जाएगी, तो उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके उसे आसानी से देख पाएंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - natboard.edu.in
- होमपेज पर 'NEET MDS 2025 Answer Key' के लिंक पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगा, जहां आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में दिखेगी
- इसे डाउनलोड करें और अपने जवाबों से मिलान करें
- चाहें तो इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications