BSEB Compartment Exam Schedule: बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट-स्पेशल परीक्षा का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरी डिटेल
BSEB Compartment Exam Schedule: बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में फेल हुए या किसी कारण से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए छात्रों के लिए एक बार फिर से मौका सामने आया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2025 की मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
यह उन छात्रों के लिए एक उम्मीद की किरण है, जो मुख्य परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन से चूक गए थे। अब वे दोबारा तैयारी कर पास होकर अपने अकादमिक सफर को आगे बढ़ा सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों से इस मौके को गंभीरता से लेने और पूरी मेहनत से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। यहां जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं, किस दिन कौन-सा विषय होगा और रिजल्ट कब जारी किया जाएगा...

10वीं की परीक्षा 2 मई से, दो शिफ्ट में होगा आयोजन
मैट्रिक (कक्षा 10वीं) की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाएं 2 मई से शुरू होकर 7 मई तक चलेंगी।
परीक्षा दो पालियों में होगी -
- पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक
ये भी पढ़ें: UK Board Result 2025: इस दिन जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट, वेबसाइट डाउन हो तो SMS से ऐसे करें चेक
10वीं परीक्षा की तारीखें और विषय
- 2 मई पहली पाली- मातृभाषा (हिंदी/उर्दू/बंगाली आदि); दूसरी पाली- भारतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी-106 आदि)
- 3 मई पहली पाली - विज्ञान / संगीत; दूसरी पाली - सामाजिक विज्ञान
- 5 मई पहली पाली - गणित / गृह विज्ञान; दूसरी पाली - अंग्रेजी
- 7 मई पहली पाली - वैकल्पिक विषय; दूसरी पाली - व्यावसायिक वैकल्पिक विषय
12वीं की परीक्षाएं 2 से 13 मई तक
इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाएं 2 मई से 13 मई तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय (कूल ऑफ टाइम) दिया जाएगा ताकि वे प्रश्नपत्र अच्छे से पढ़ सकें।
12वीं परीक्षा की प्रमुख तारीखें
- 2 मई पहली पाली - हिंदी; दूसरी पाली - बायोलॉजी, इतिहास, इंग्लिश
- 3 मई पहली पाली - भौतिकी, उद्यमिता, मनोविज्ञान; दूसरी पाली - कृषि, संगीत, हिंदी
- 5 मई पहली पाली - इंग्लिश; दूसरी पाली - गणित, बिजनेस स्टडीज
- 7 मई पहली पाली - रसायन, अर्थशास्त्र; दूसरी पाली - भूगोल, अकाउंटेंसी
- 8 मई पहली पाली - समाजशास्त्र, ट्रेड पेपर-1; दूसरी पाली - ट्रेड पेपर-2
- 9 मई पहली पाली - गृह विज्ञान; दूसरी पाली - दर्शनशास्त्र
- 10 मई पहली पाली -भाषा पेपर; दूसरी पाली - कंप्यूटर साइंस, योग आदि
- 13 मई पहली पाली - भाषा पेपर; दूसरी पाली - प्रोफेशनल वैकल्पिक विषय
प्रैक्टिकल परीक्षा 14 और 15 मई को
जिन छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा छूट गई थी, उनके लिए बोर्ड 14 और 15 मई को प्रैक्टिकल एग्जाम आयोजित करेगा।
रिजल्ट कब आएगा?
बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाओं का परिणाम 31 मई को घोषित करेगा। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या biharboardonline.org पर जारी किया जाएगा।
कौन दे सकता है यह परीक्षा?
- जो छात्र इंग्लिश सहित 1 या 2 विषयों में फेल हुए हैं
- जो छात्र किसी कारणवश बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे
तीन विषयों के लिए दे सकते हैं आवेदन
छात्र अधिकतम 3 विषयों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें जरूरी विषय जैसे इंग्लिश, साइंस, सोशल साइंस और मैथ के साथ एक वैकल्पिक विषय शामिल हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Gujarat Board Result 2025: 17 अप्रैल को नहीं आएगा गुजरात बोर्ड का परिणाम? पढ़ें GUJCET रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications