उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानिए कौन बना टॉपर
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10) और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के छात्रों ने बाजी मारी।
जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के तीन छात्रों ने प्रदेश स्तर पर टॉप 10 में जगह बनाई है। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 10) के छात्र अनुराग डिमरी पुत्र संजीव डिमरी ने 85.6% अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर पंचम (5वां) स्थान प्राप्त किया।

अनुराग डिमरी पुत्र प्रकाश चन्द्र डिमरी ने 85.2% अंक प्राप्त कर 6वां स्थान हासिल किया। उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (कक्षा 12) के छात्र अभिषेक ममगाईं ने 94% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम हासिल करने वाले अभिषेक मंमगाई ने कहा कि इसके बाद वह बीए बीएड की पढ़ाई कर वह टीचिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।
जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय के उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में प्रदेश की मेरिट सूची में प्रथम हासिल करने वाले अभिषेक मंमगाई मूल रूप से कीर्तिनगर ब्लॉक के मुसानगांव के निवासी हैं। उनके पिता अरविंद मंमगाई पूजा पाठ का काम करते हैं, जबकि माता लक्ष्मी मंमगाई गृहिणी हैं।
अभिषेक बताते हैं कि यह सफलता उन्हें कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों व अभिभावकों के मार्गदर्शन से मिली है। उन्होंने बताया कि छुट्टी के दिन वह लगातार 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करते हैं, जबकि स्कूल के समय व नियमित रूप से 5-6 घंटे पढ़ाई करना उनकी दिनचर्या में शामिल है। इसके बाद बीए बीएड की पढ़ाई कर वह टीचिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।
इसी विद्यालय से पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10) में अनुराग डिमरी पुत्र संजीव डिमरी ने प्रदेश की मेरिट सूची में 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ पंचम स्थान एवं अनुराग डिमरी पुत्र प्रकाश चंद्र डिमरी ने 85.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट सूची में छठवां स्थान प्राप्त किया। अभिभावक एवं सहपाठियों ने इन छात्रों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का परिणाम है।
अब उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम 19 अप्रैल को आने वाला है। हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा वर्ष 2025 के साथ-साथ परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2024 के नतीजे भी 19 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications