JSSC JTMACCE 2025: झारखंड में निकली टीचर की बंपर भर्ती, JSSC ने 2600 से अधिक पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन

JSSC JTMACCE 2025: झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहद खास मौका सामने आया है। लंबे समय से सरकारी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने बड़ी घोषणा की है। आयोग ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2025 के तहत विभिन्न विषयों में आचार्य (शिक्षक) के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती प्रक्रिया में राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी जैसे पारंपरिक और आधुनिक विषयों को शामिल किया गया है, जिससे हर क्षेत्र के उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए योग्य हैं, वे 18 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।

JSSC JTMACCE 2025

यह भर्ती प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JTMACCE) 2025 के तहत की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 17 जुलाई 2025 है।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम

ऑनलाइन मोड में करना होगा अप्लाई

उम्मीदवारों को ध्यान देना होगा कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म को मान्य नहीं माना जाएगा।

सब्जेक्ट वाइज वैकेंसी की डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत कई विषयों में माध्यमिक आचार्य के पद भरे जाएंगे। प्रमुख पदों की संख्या इस प्रकार है:

  • राजनीति शास्त्र - 221 पद
  • समाज शास्त्र - 159 पद
  • मनोविज्ञान - 53 पद
  • मानव शास्त्र - 21 पद
  • दर्शनशास्त्र - 19 पद
  • गृह विज्ञान - 96 पद
  • भूगर्भ शास्त्र - 32 पद
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व कोडिंग - 54 पद
  • साइबर सिक्योरिटी व डाटा साइंस - 54 पद
  • कंप्यूटर साइंस - 131 पद
  • एप्लॉयड इंग्लिश - 54 पद
  • उर्दू - 92 पद
  • संथाली - 83 पद
  • बांग्ला - 25 पद
  • मुंडारी - 16 पद
  • हो - 26 पद
  • कुड़ुख - 24 पद
  • कुरमाली - 10 पद
  • नागपुरी - 21 पद
  • पंचपरगनिया - 10 पद
  • उड़िया - 4 पद
  • खोरठा - 18 पद
  • विशेष शिक्षा - 150 पद

कैसे करें अप्लाई?

उम्मीदवारों को सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और शुल्क जमा करना होगा।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए - ₹100
  • झारखंड के SC/ST उम्मीदवारों के लिए - ₹50
  • 40% से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थी - कोई शुल्क नहीं

जरूरी बातें

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 जुलाई 2025
  • आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार होंगे
  • फीस जमा करना अनिवार्य है, अन्यथा फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है

यह मौका उन सभी अभ्यर्थियों के लिए खास है जो लंबे समय से सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
ये भी पढ़ें: UPSC Result 2025: कब आएगा UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट? 28 अगस्त से होनी है मेन्स की परीक्षा, चेक करें अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+