UPSC Result 2025: कब आएगा UPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट? 28 अगस्त से होनी है मेन्स की परीक्षा, चेक करें अपडेट
UPSC Prelims 2025 Result: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में शामिल लाखों उम्मीदवारों की धड़कनें अब तेज हो गई हैं। परीक्षा का आयोजन 25 मई को दो शिफ्टों में किया गया था और अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं।
आयोग ने भले ही अभी तक परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर उम्मीद है कि रिजल्ट जून के दूसरे हफ्ते में, यानी करीब 14 जून तक जारी किया जा सकता है। यह परिणाम न केवल उम्मीदवारों की मेहनत का फल होगा, बल्कि UPSC के मुख्य चरण की तैयारी की ओर एक बड़ा कदम भी साबित होगा।

पिछले वर्षों के पैटर्न पर आधारित अनुमान
2024 में UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून को हुई थी और परिणाम 1 जुलाई को आया था। वहीं, 2023 में परीक्षा 28 मई को आयोजित हुई थी और रिजल्ट 12 जून को आया था। इसी आधार पर 2025 में 25 मई को हुई परीक्षा का रिजल्ट भी 14 जून के आसपास आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: अब 21 जून से नहीं होगी UGC NET जून 2025 की परीक्षा, क्यों किया गया शेड्यूल में बदलाव? देखें लेटेस्ट अपडेट
रिजल्ट ऐसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "UPSC CSE Prelims 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- अपना रोल नंबर सर्च करने के लिए Ctrl+F (डेस्कटॉप) या मोबाइल में सर्च फंक्शन का इस्तेमाल करें।
- PDF को डाउनलोड कर सेव कर लें ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर देख सकें।
प्रीलिम्स के बाद अब मेन्स की तैयारी
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें UPSC CSE Mains 2025 में बैठने का मौका मिलेगा। आयोग के अनुसार मेन्स परीक्षा 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जैसे ही प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित होगा, मेन्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और संबंधित नोटिफिकेशन upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जारी किया जाएगा।
ESE प्रीलिम्स 2025 का एडमिट कार्ड जारी
इस बीच, UPSC इंजीनियरिंग सर्विस (ESE) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का आयोजन 8 जून को होना है। इसके लिए उम्मीदवार upsconline.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें। परीक्षा संबंधित सभी जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल्स पर ही उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: कब आएगा NEET UG का परिणाम? जानिए क्या रहा है एग्जाम के बाद रिजल्ट जारी करने का ट्रेंड












Click it and Unblock the Notifications