Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम

NIRF Top 50 Engineering Colleges: JEE Main 2025 का रिजल्ट जल्द घोषित होने वाला है और इस परीक्षा में शामिल लाखों छात्र अब एक और अहम मोड़ पर पहुंच गए हैं। अब बारी है सही इंजीनियरिंग कॉलेज चुनने की-वो जगह जो न सिर्फ डिग्री देगी, बल्कि करियर की मजबूत नींव भी रखेगी। हर छात्र का सपना होता है किसी टॉप कॉलेज से पढ़ाई करना, जहां बेहतरीन फैकल्टी, शानदार प्लेसमेंट और वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर मिले।

IIT, NIT जैसे नाम तो हर किसी की जुबान पर होते हैं, लेकिन इनके अलावा भी देश में कई ऐसे प्राइवेट और सरकारी संस्थान हैं, जो क्वालिटी एजुकेशन और बेहतरीन करियर ऑप्शन देने के लिए जाने जाते हैं। अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि आपके रैंक के हिसाब से कौन-से कॉलेज में एडमिशन लेना चाहिए, तो यह लिस्ट आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती है।

NIRF Top 50 Engineering Colleges

काउंसलिंग से पहले जानें विकल्प

जो छात्र JEE एडवांस के लिए पात्र होंगे, वे IIT में दाखिले के लिए प्रयास करेंगे, जबकि अन्य NIT, IIIT और प्राइवेट कॉलेजों को चुन सकते हैं। ऐसे में टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट छात्रों को अपना विकल्प तय करने में मदद करेगी। यह सूची कॉलेजों की गुणवत्ता, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक माहौल के आधार पर तैयार की गई है।
ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2025: NTA आज जारी कर सकता है Main एग्जाम का स्कोरकार्ड, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारत में शीर्ष 50 NIRF इंजीनियरिंग कॉलेज

  • रैंक 1: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास
  • रैंक 2: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
  • रैंक 3: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे
  • रैंक 4: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर
  • रैंक 5: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर
  • रैंक 6: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
  • रैंक 7: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी
  • रैंक 8: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद
  • रैंक 9: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
  • रैंक 10: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी
  • रैंक 11: वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान
  • रैंक 12: जादवपुर विश्वविद्यालय
  • रैंक 13: एसआरएम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान
  • रैंक 14: अन्ना विश्वविद्यालय
  • रैंक 15: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खान विद्यालय), धनबाद
  • रैंक 16: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रौद्योगिकी, इंदौर
  • रैंक 17: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सुरथकल
  • रैंक 18: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गांधीनगर
  • रैंक 19: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला
  • रैंक 20: बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी
  • रैंक 21: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, वारंगल
  • रैंक 22: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़
  • रैंक 23: अमृता विश्व विद्यापीठम
  • रैंक 24: जामिया मिलिया इस्लामिया
  • रैंक 25: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट
  • रैंक 26: शिक्षा 'ओ' अनुसंधान
  • रैंक 27: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • रैंक 28: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जोधपुर
  • रैंक 29: थापर इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय)
  • रैंक 30: एमिटी विश्वविद्यालय
  • रैंक 31: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मंडी
  • रैंक 32: चंडीगढ़ विश्वविद्यालय
  • रैंक 33: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
  • रैंक 34: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना
  • रैंक 35: कोनेरू लक्ष्मैया एजुकेशन फाउंडेशन यूनिवर्सिटी (केएल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग)
  • रैंक 36: कलासलिंगम एकेडमी ऑफ रिसर्च एंड एजुकेशन
  • रैंक 37: कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी
  • रैंक 38: शनमुघा आर्ट्स, साइंस, टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च एकेडमी
  • रैंक 39: विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर
  • रैंक 40: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर
  • रैंक 41: इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी
  • रैंक 42: यूपीईएस
  • रैंक 43: मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • रैंक 44: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्गापुर
  • रैंक 45: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  • रैंक 46: श्री शिवसुब्रमण्यम नादर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
  • रैंक 47: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
  • रैंक 48: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  • रैंक 49: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर
  • रैंक 50: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी

एडमिशन और काउंसलिंग की करें तैयारी

JEE Main 2025 का स्कोर आने के बाद, काउंसलिंग और अन्य एडमिशन प्रोसेस शुरू होंगे। ऐसे में छात्रों को चाहिए कि वे अपने स्कोर और रैंक के आधार पर सही कॉलेज चुनने की रणनीति अभी से बना लें। ऊपर दी गई लिस्ट से उन्हें यह समझने में आसानी होगी कि कौन से संस्थान उनके लिए बेहतर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: JEE Main 2025 Expected Cutoff: किसी भी वक्त आ सकता है सेशन 2 का रिजल्ट, यहां चेक करें एक्सपेक्टेड कटऑफ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+