JPSC Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर का एडमिट कार्ड? यहां देखें step-by-step प्रोसेस
JPSC Admit Card 2025: झारखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह वही परीक्षा है जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था।
एडमिट कार्ड अब आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे न केवल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, बल्कि उसमें दिए गए सभी निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ऑफिशियल वेबसाइट से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की जाएगी और इसके जरिए कुल 170 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये भी पढ़ें: BPSC का एग्जाम कैलेंडर जारी, सितंबर में होनी है बीपीएससी प्रीलिम्स, कब होगी बाकी परीक्षा? देखें शेड्यूल
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Admit Card' सेक्शन में जाएं।
- 'Forest Range Officer Prelims Admit Card 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम सेंटर पर साथ लाना जरूरी
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार, पैन या वोटर आईडी) भी ले जाना अनिवार्य होगा।
चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल पांच चरण होंगे:
- प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव - 150 अंक)
- मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक - 500 अंक)
- इंटरव्यू (50 अंक)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा
- मेडिकल जांच
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
- एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी विवरण (नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र आदि) ध्यान से जांचें।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचे।
- मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की अनुमति नहीं है।
- JPSC द्वारा जारी परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
अगला चरण - मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसके बाद इंटरव्यू, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट होंगे। अंतिम मेरिट सूची सभी चरणों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।
नई जानकारी के लिए रखें नजर
JPSC फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2025 से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट jpsc.gov.in देखते रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें: UP BEd Result 2025: JEE का रिजल्ट घोषित, जानें bujhansi.ac.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप












Click it and Unblock the Notifications