UP BEd Result 2025: JEE का रिजल्ट घोषित, जानें bujhansi.ac.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप
UP BEd JEE Result 2025: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और UP BEd JEE 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आपके लिए बड़ी खबर है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने 1 जून को आयोजित हुई उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।
इस बार परीक्षा में हजारों छात्रों ने भाग लिया था और अब सभी की नजरें काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया पर टिकी हैं। रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया बेहद आसान है, जिससे छात्र बिना किसी दिक्कत के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित हुई थी और बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लिया था।

आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड
छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- स्टेप 1: सबसे पहले bujhansi.ac.in पर जाएं।
- स्टेप 2: वहां 'उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब खुले पेज पर 'Download Scorecard' लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा डालें और 'Login' बटन दबाएं।
- स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें।
- स्टेप 6: भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
ये भी पढ़ें: NEET UG Result 2025: नीट परीक्षा में लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने हासिल की शानदार रैंक, ऐसे मिली सफलता
ये जानकारियां होंगी आपके स्कोरकार्ड में
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होंगी, जिनमें शामिल हैं:
- छात्र का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- कोर्स का नाम
- कुल अंक
- प्राप्त अंक
- विषय/कोर्स कोड
- रिजल्ट की स्थिति
- रिजल्ट जारी होने की तारीख
सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया जल्द
रिजल्ट जारी होने के बाद अब अगले चरण में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन छात्रों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें उत्तर प्रदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में बीएड कोर्स में दाखिले का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स संभाल कर रखें और किसी भी गलती या तकनीकी समस्या की स्थिति में यूनिवर्सिटी से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: NEET Result 2025 Topper List: नीट यूजी की परीक्षा में लड़कों ने मारी बाजी, टॉप-100 में सिर्फ 15 लड़कियां












Click it and Unblock the Notifications