Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BPSC का एग्जाम कैलेंडर जारी, सितंबर में होनी है बीपीएससी प्रीलिम्स, कब होगी बाकी परीक्षा? देखें शेड्यूल

BPSC Exam Calendar 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। लंबे समय से BPSC परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2025 की जुलाई से सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का विस्तृत एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है।

इस बार 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सहित कई अहम पदों की परीक्षाएं तय की गई हैं। इनमें इंजीनियर, विधि पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक, उप प्राचार्य, जन संपर्क अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। आयोग की ओर से जारी कैलेंडर से न केवल छात्रों की तैयारी को दिशा मिलेगी बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य के और करीब पहुंचने का मौका भी मिलेगा।

BPSC Exam Calendar 2025

बिहार में सरकारी नौकरी की राह हो गई साफ

BPSC ने जुलाई से सितंबर 2025 तक होने वाली परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी किया है। इसमें 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा समेत कई पदों की परीक्षाएं शामिल हैं। इस बार आयोग की ओर से 1200 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: UG कोर्सेज के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, CUET स्कोर के जरिए मिलेगा दाखिला

जुलाई में इंजीनियर और विधि पदाधिकारी की परीक्षा

सबसे पहले जुलाई में असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर परीक्षा होगी, जो 17, 18 और 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 26 और 27 जुलाई को विधि पदाधिकारी, सहायक पर्यावरण अभियंता, जन संपर्क पदाधिकारी, सिस्टम एनालिस्ट और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक जैसे पदों के लिए परीक्षा आयोजित होगी।

अगस्त में इन पदों की परीक्षाएं तय

अगस्त महीने में 3 तारीख को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और सहायक निदेशक पदों के लिए परीक्षा होगी। इसके बाद 9 और 10 अगस्त को मोटरयान निरीक्षक (MVI) और खनिज विकास पदाधिकारी की परीक्षा कराई जाएगी। वहीं 17 अगस्त को आईटीआई उप प्राचार्य और समकक्ष पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सितंबर में होगी 71वीं संयुक्त परीक्षा

सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली परीक्षा 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा है, जिसे 10 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा सहायक प्रशासन पदाधिकारी (ASO) की प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को ली जाएगी।

BPSC एग्जाम कैलेंडर 2025: एक नजर में

पद का नाम परिक्षा की तारीख
1
सहायक अभियंता (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) 17, 18, 19 जुलाई
2
विधि पदाधिकारी 26-27 जुलाई
3
सहायक पर्यावरण अभियंता 26-27 जुलाई
4
जन संपर्क पदाधिकारी 26-27 जुलाई
5
सिस्टम एनालिस्ट 26-27 जुलाई
6
कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक 26-27 जुलाई
7
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी/सहायक निदेशक 3 अगस्त
8
मोटरयान निरीक्षक (MVI) 9-10 अगस्त
9
खनिज विकास पदाधिकारी 9-10 अगस्त
10
उप प्राचार्य एवं समकक्ष (ITI V.P.) 17 अगस्त
11
71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 10 सितंबर
12
सहायक प्रशासन पदाधिकारी (ASO) 13 सितंबर

तैयारी का करें तेज

अब जबकि BPSC की ओर से परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी गई हैं, तो उम्मीदवारों को अपने टाइम टेबल और स्ट्रैटजी के साथ तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। खासकर 71वीं संयुक्त परीक्षा और ASO परीक्षा में बड़ी संख्या में आवेदन आने की संभावना है, इसलिए कड़ी मेहनत और सटीक तैयारी जरूरी होगी।

उम्मीदवार BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन और परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: BPSC Jobs 2025: बिहार में निकली सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है अप्लाई? देखें डिटेल्स

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+