Indian Army Recruitment 2025: भारतीय सेना में करियर बनाने का मौका, नॉर्थ-ईस्ट के उम्मीदवारों के लिए विशेष छूट!
Indian Army Recruitment 2025: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना हर युवा का सपना होता है। खासकर मेडिकल फील्ड से जुड़े स्टूडेंट्स और डॉक्टरों के लिए यह सपना अब हकीकत बनने का मौका लेकर आया है। भारतीय सेना ने आर्मी डेंटल कॉर्प्स में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह न केवल देश की सेवा का अवसर है, बल्कि मेडिकल करियर को नई दिशा देने का सुनहरा मौका भी है। आर्मी डेंटल कॉर्प्स में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें, आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर 2025 तय की गई है।

योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) से मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से BDS या MDS की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है।
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
- आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
ये भी पढ़ें: UPSC Recruitment 2025: बढ़ गई EPFO एप्लीकेशन की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म, जल्द करें अप्लाई
शारीरिक मानक
- पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए।
- महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी होनी चाहिए।
पहाड़ी और नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के उम्मीदवारों के लिए लंबाई में 5 सेमी तक की छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क
सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय 200 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। बिना शुल्क के किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DU UG Admissions 2025: अपग्रेडेशन और स्पॉट राउंड का शेड्यूल जारी, स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन एक और चांस












Click it and Unblock the Notifications