Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC Recruitment 2025: बढ़ गई EPFO एप्लीकेशन की लास्ट डेट, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म, जल्द करें अप्लाई

UPSC EPFO Recruitment 2025: UPSC द्वारा निकाली गई EPFO भर्ती का इंतजार लाखों युवाओं को था। इस भर्ती को लेकर सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है, जिससे उन अभ्यर्थियों को बड़ा फायदा मिलेगा जो किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए था।

यह भर्ती खास इसलिए भी है क्योंकि इसे UPSC की सबसे लोकप्रिय भर्तियों में से एक माना जाता है। जिन युवाओं का सपना सिविल सेवा परीक्षा पास करना है, लेकिन वे किसी कारणवश उसमें चयनित नहीं हो पाते, उनके लिए यह भर्ती करियर बनाने का सुनहरा मौका देती है।

UPSC EPFO Recruitment 2025

EPFO के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 18 अगस्त तय की गई थी, लेकिन अब उम्मीदवार 22 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 23 अगस्त सुबह 10 बजे से 25 अगस्त शाम 6 बजे तक एडिट विंडो भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें: IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे कैसे कराएगा जापान की यात्रा? जानिए इस बजट फ्रेंडली पैकेज के बारे में सब कुछ

कुल 230 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 230 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 156 पद एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO) / अकाउंट्स ऑफिसर (AO) और 74 पद असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई दोपहर 12 बजे से UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू हो चुकी है।

कैटेगरी के अनुसार रिक्तियां

  • EO/AO पदों के लिए - 78 अनारक्षित, 1 ईडब्ल्यूएस, 42 ओबीसी, 23 एससी और 12 एसटी पद
  • APFC पदों के लिए - 32 अनारक्षित, 7 ईडब्ल्यूएस, 28 ओबीसी और 7 एससी पद

योग्यता और आयु सीमा

  • EO/AO पदों के लिए - मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी। अधिकतम आयु 30 वर्ष। एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट।
  • APFC पदों के लिए - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से स्नातक डिग्री या समकक्ष योग्यता। अधिकतम आयु 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

  • लिखित परीक्षा: 300 अंक, ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध।
  • इंटरव्यू और परीक्षा का वेटेज: 75:25
  • हर गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

UPSC की यह भर्ती काफी पॉपुलर मानी जाती है। खासकर वे युवा जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह "प्लान बी" की तरह काम करती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इसमें आवेदन करते हैं और इस बार भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: BSSC Recruitment 2025: क्यों स्थगित की गई BSSC CGL की आवेदन प्रक्रिया? जानिए कब आएगी नई डेट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+